लाइव न्यूज़ :

कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसे 7 रोगों का होगा नाश, बस कुछ दिन शहद के साथ खायें ये चीज

By उस्मान | Updated: October 27, 2019 07:36 IST

इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है।

Open in App

लहसुन और शहद का कई वर्षों से कई गंभीर रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। लहसुन और शहद को एक साथ मिला कर खाने से ये एंटीबायोटिक का काम करते हैं। रोगों से बचने के लिए आपको नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए। लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। 

लहसुन एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, ये आपको स्किन इन्फेक्शन से भी बचाने में सहायक है। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। सर्दी में होने वाली सामान्य बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी आदि से बचने के लिए रोजाना लहसुन का सेवन करें।

इसी तरह शहद में मौजूद अनोखा गुण पानी में मिलकर पानी को अमृत के समान बना देता है। संसार की कोई भी मीठी चीज जहां तय समयानुसार सड़-गल जाती है, वहीं शहद हजारों वर्षो उपरांत भी ज्यों का त्यों विद्यमान रहता है। अपने इन्हीं विलक्षण गुणों के कारण यह टॉनिक माना जाता है।

ऐसे बनाएं लहसुन और शहद का मिश्रणइसे बानने के लिए 2-3 बड़ी लहसुन की कली को हल्‍का सा दबा कर कूट लीजिए और फिर उसमें शुद्ध कच्चा शहद मिलाएं। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दीजिए, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए। फिर इसे सुबह खाली पेट 7 दिनों तक खाएं। हमेशा कच्‍चे और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्‍योंकि यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने के मदद करता है। साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है।

1) इम्‍यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

लहसुन और शहद का मिश्रण इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती।

2) दिल को रखता है स्वस्थ

इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

3) गले की खराश से मिलता है छुटकारा

इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

4) डयरिया से बचाए

अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं। इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

5) फ्लू के लक्षण होते हैं दूर

इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

6) फंगल इंफेक्‍शन से बचाए

सर्दियों में फंगल इंफेक्‍शन का अधिक खतरा होता है। यह शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्‍टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।

7) बॉडी को करता है डीटॉक्‍स

खराब खानपान और एक्सरसाइज नहीं करने से शरीर के अंदर गंदगी जमा होने लगती हैं जिससे दिल संबंधी कई समस्याओं का खतरा होता है। यह एक प्राकृतिक डीटॉक्‍स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब