लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : WHO का दावा, सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं, बच्चों और ऐसे लोगों को भी है कोरोना वायरस का खतरा

By उस्मान | Updated: April 3, 2020 11:52 IST

अगर आप सोचते हैं कि कोरोना वायरस से सिर्फ बुजुर्ग या कमजोर शारीरिक क्षमता वाले लोगों को ही प्रभावित कर सकता है, तो आप गलत हैं

Open in App

कोरोना वायरस से सिर्फ बुजुर्ग या कमजोर शारीरिक क्षमता वाले ही प्रभावित नहीं होते बल्कि बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं। यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कही है। डबल्यूएचओ ने अपने कोरोना वायरस को लेकर अपनी चेतावनी को दोहराया है और माना है कि मौत का यह वायरस बच्चों और युवाओं को भी अपनी चपेट में ले सकता है। 

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ की यूरोपीय शाखा के प्रमुख हैंस क्लूज ने कहा कि यह धारणा कि कोरोना वायरस केवल बड़े लोगों को प्रभावित करता है, यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। उम्र को इस बीमारी से जोड़ना सही नहीं है, इसका जोखिम सभी को है. हालांकि 50 से कम उम्र के लोगों में 10 से 15 प्रतिशत मामलों में गंभीर संक्रमण होता है। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में बच्चों और युवाओं में भी कुछ मामले देखने को मिले हैं और कई मौत भी हुई हैं। यूरोप में, सबसे कम उम्र की पीड़िता 12 साल की लड़की है जिसकी बेल्जियम में मौत हो गई। संयुक्त राज्य अमेरिका में, छह सप्ताह के बच्चे की वायरस से मृत्यु हो गई है।

कोरोना से दुनियाभर में 51 हजार से अधिक लोगों की मौतदुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले दस लाख से अधिक हो गये हैं, जबकि 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एएफपी द्वारा गुरुवार रात जारी आँकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। विश्वभर के देशों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा की गई की गणना के अनुसार, दुनियाभर के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण (कोविड-19) के कम से कम 10,00,036 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 51,718 लोगों की मौत हो चुकी है।  

भारत में कोरोना के मामले दो हजार के पारकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के 328 नये मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,965 हो गई है। 

कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 400 ऐसे लोगों का पता लगाया गया है, जिनका संबंध तबलीगी जमात के इज्तिमे (धार्मिक कार्यक्रम) से हो सकता है।'' अग्रवाल ने कहा कि इनमें से तमिलनाडु के 173, राजस्थान के 11, अंडमान-निकोबार के नौ, दिल्ली के 47, पुडुचेरी के दो, जम्मू-कश्मीर के 22, तेलंगाना के 33, आध्र प्रदेश के 67 और असम के 16 लोग शामिल हैं। 

यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि और नमूनों की जांच की जा रही है। मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के मामलों के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां मौजूद भवन को सील कर दिया गया है और नियमों के मुताबिक नमूने लेने और संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि उस विशेष मामले में नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?