लाइव न्यूज़ :

रियल लाइफ का 'हल्क' है ये बंदा, फौलादी बॉडी के लिए खाता है ये चीजें

By उस्मान | Updated: August 24, 2018 07:49 IST

सजाद गरीबी की उम्र 24 साल है और वजन है 180 किलोग्राम है। सजाद को दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में से एक माना जाता है।

Open in App

सजाद गरीबी को पूरी दुनिया असली 'हल्क' के रूप में जानती है। सजाद ईरान के रहने वाले हैं और अपनी हल्क जैसी बॉडी की वजह से फिटनेस जगत का बड़ा चेहरा हैं। सजाद गरीबी की उम्र 24 साल है और वजन है 180 किलोग्राम है। उन्हें देखने के बाद ही आपको उनकी 'विशालता' का अंदाजा होता है। सजाद इंस्टाग्राम पर बहुत ऐक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 319 हजार फॉलोअर्स हैं।

सजाद को दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में से एक माना जाता है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका शरीर इतना विशालकाय है कि उनकी गर्दन ही गायब हो गई है।उन्हें देखकर आपको एकबारगी सूमो पहलवान की याद आएगी, लेकिन हकीकत तो ये है कि सजाद का शरीर सूमो पहलवानों की तरह फूला हुआ और थुलथुल नहीं है बल्कि उन्होंने ये शरीर जबरदस्त मेहनत और कसरत से बनाई है। 

उनका शरीर किसी मोटे इंसान की तरह नहीं बल्कि मजबूत कदकाठी वाले इंसान की तरह दिखता है। यही वजह है कि सजाद की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। चलिए सारी बात छोड़कर यह जानते हैं कि वो क्या खाते हैं जिस वजह से उनका शरीर ऐसा है। 

ब्रेकफास्टउनके नाश्ते में ऑमलेट, मसूर दाल, चिकन और एनर्जी ड्रिंक रॉयल एंजेल शामिल हैं। जब वो घर में रहते हैं, तो अपने लिए कीवी, केला, सेब, स्ट्रॉबेरी और एक खट्टे फल की चाट बनाकर खाते हैं।

 

डिनर उनके डिनर में मछली, मटर और नींबू शामिल होते हैं। रमजान के दिनों उनके इफ्तार में अंडे, केले, दूध के अलावा कुछ एनी चीजें भी शामिल होती हैं। वैसे तो उन्हें एनर्जी ड्रिंक रॉयल एंजेल पसंद है लेकिन कभी-कभी वो रेड बुल और फैंटा जैसी ड्रिंक भी पी लेते हैं। 

टॅग्स :ईरानहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत