लाइव न्यूज़ :

सुबह की बस 1 कप ग्रीन टी, दिलाएगी आपको इन 6 परेशानियों से छुटकारा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 2, 2019 11:18 IST

ग्रीन टी का सेवन आपके शरीर को कई फायदें देता है। बदलती लाइफ स्टाइल में ग्रीन टी आपके वजन को कंट्रोल रखता है और आपकी स्किन की चमक को बनाए रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन टी में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को ग्लो रखता हैग्रीन टी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे आपके पाचन क्रिया संतुलित रहती है

मौजूदा समय में ज्यादा लोग ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद समझते हैं। बदलती लाइफस्टाइल में काम के बढ़ते दवाब के बीच पिछले कुछ सालों से ग्रीन टी काफी चलन बढ़ा है। ऐसे में रोजाना एक कप ग्री टी आपकी सेहत के फायदेमंद साबित हो सकती है। कई शोध में इस बात का पता चला है कि Green Tee को शरीर के लिए फायदेमंद बताया गया है।

हालांकि जरुरत से ज्यादा ग्रीन टी आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। हम इस खबर में आपको ग्री टी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहा हैं। तो आइए जानते हैं कि ग्रीन टी पीने से क्या-क्या फायदें हो सकते हैं...

green-tea-sceen

स्किन में हमेशा रहेगी चमक

आपको शायद ही पता हो कि ग्रीन टी में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपके चेहरे में उम्र से पहले झुर्रियां नहीं पड़ेंगी और कम भी होंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, आपके चेहरे में हमेशा ताजगी और चमक भी बनी रहेगी।

वजन करता है कम

अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वो अपने मोटापे से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने में ग्रीन टी काफी हद तक सहायक होता है। ग्रीन टी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे आपके पाचन क्रिया संतुलित रहती है। इससे आपका अतिरिक्त वजन कम होता है।

green-tea-mid

दिमाग को करता है शांत

अगर आप काम करने के बाद थकान महसूस करते हैं तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए अच्छा रहेगा। ग्रीन टी में थेनाइन नाम का तत्व पाया जाता है जिससे एमिनो एसिड बनता है। एमिनो एसिड शरीर में ताजगी बनाए रखता है और आपको थकावट महसूस नहीं होने देता और आपके दिमाग को शांत रखता है।

कोलेस्ट्रॉल को रखता है नॉर्मल

दिल के मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रीन टी आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप ऑयली फूड ज्यादा खाते हैं तो आपको रेगुलर ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

green-tea-bloodpressure

ब्लडप्रेशर रहेगा कंट्रोल

इस भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस की टेंशन के बीच आपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। ब्लड प्रेशर आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां को बुलावा देता है। ऐसे में अगर आपको ब्लड प्रेशल की प्रॉब्लम है तो ग्रीन टी पिए। इसे पीने से आपकी परेशानी नॉर्मल रहेगी और आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा।

दांतों के लिए है अच्छा

आजकल दांतों की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। लोगों में ज्यादातर केविटी और पायरिया जैसी आम होती है। ग्री टी में पाया जाने वाला कैफीन दांतों में लगे कीटाणुओं को मारने में सक्षम होता है। ग्री टी आपके दांतों के बैक्टीरिया को कम करता है जिससे आपके दांत लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

टॅग्स :चायघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब