लाइव न्यूज़ :

डाइटिंग-एक्सरसाइज को मारो गोली, बिना साइड इफेक्ट 6 महीने में 6 किलो वजन कम करेगा ये कैप्सूल

By उस्मान | Updated: November 16, 2018 11:30 IST

गोली के परिणाम जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 436 लोगों को लेकर एक अध्ययन किया। शोध में शामिल सभी लोगों को दोपहर और रात के खाने से आधे गहनते पहले यह गोली खाने को दी गई। छह महीने बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि 59 फीसदी लोगों का औसतन 6 किलो और 27 फीसदी लोगों का लगभग 10 किलो वजन कम हो गया था। 

Open in App

मोटापा आजकल सबसे बड़ी समस्या है। एक रिपोर्ट के अनुसार हर 10 में से 6 युवा मोटापे का शिकार हैं। मोटापे से डायबिटीज, हार्ट डिजीज और सेक्स से जुड़ी समस्याएं आदि होने का खतरा अधिक होता है। खराब खानपान और जीवनशैली मोटापे का सबसे बड़ा कारण हैं। वर्कआउट के लिए समय नहीं मिल पाने की वजह से भी लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। खैर, अगर तमाम तरह की डाइट और वर्कआउट के बावजूद आपका मोटापा कम नहीं हो रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसी गोली खोज निकाली है जिसके सेवन से छह महीने में छह किलो वजन कम हो जाएगा। सबसे बड़ी बात न आपको जिम जाने की जरूरत और ना ही किसी तरह की डाइटिंग की। 

तेजी से वजन कम करेगी जेलेसिस-100 (Gelesis100) गोली जरनल ओबेसिटी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की दवा कंपनी जेलेसिस ने 'जेलेसिस-100' नाम की गोली तैयार की है। यह गोली पेट में जाकर जेल बन जाती है। यानी यह फाइबर की तरह काम करती है जिससे आपका पेट भरा रहता है। इसे खाने वाले व्यक्ति को पेट भरा महसूस होने की वजह से कम भूख लगती है और वो कम खाना खाता है। कंपनी ने इस गोली को लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर तैयार किया है। 

इन चीजों को मिलकर बनाई गई है 'जेलेसिस-100' कंपनी के अनुसार, 'जेलेसिस-100' को सेल्युलोस और फाइबर मिलाकर बनाया गया है। इसके अलावा इसमें साइट्रिक एसिड भी हैं। गोली खाने के बाद यह कण पानी में मिलकर फूल जाते हैं और 20 से 25 मिनट के भीतर मोटे जेल बदल जाते हैं। यही वजह है कि आपके पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप कम खाते हैं। शोधकर्ताओं ने दावा किया है इस गोली से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी। 

क्या 'जेलेसिस-100' गोली का कोई साइड इफेक्ट है? इसे बनाने वाली कंपनी और इससे जुड़े शोधकर्ताओं के अनुसार, इस कैप्सूल का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। क्योंकि यह जेल का रूप लेती है और बॉडी से बाहर निकल जाती है। वास्तव में पाचन क्रिया के दौरान जब यह गोली आंत में जाती है, तो वहां इसमें मौजूद पानी के बाहर निकलने की वजह से सभी कण अलग-अलग हो जाते हैं। यह सभी कण यूरिन और पॉटी के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। 

अध्ययन में आए साकारात्मक परिणामगोली के परिणाम जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 436 लोगों को लेकर एक अध्ययन किया। शोध में शामिल सभी लोगों को दोपहर और रात के खाने से आधे गहनते पहले यह गोली खाने को दी गई। छह महीने बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि 59 फीसदी लोगों का औसतन 6 किलो और 27 फीसदी लोगों का लगभग 10 किलो वजन कम हो गया था। 

टॅग्स :वजन घटाएंहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत