लाइव न्यूज़ :

सावधान! गलत साइज की ब्रा पहनने से आपको हो सकती हैं 6 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

By उस्मान | Updated: November 30, 2020 14:19 IST

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ज्यादा चुस्त ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देपरफेक्ट बॉडी शेप के लिए सही साइज की ब्रा पहनना जरूरीगलत साइज की ब्रा पहनने से मांसपेशियों में दर्द का खतराजानिये सही साइज की ब्रा चूनने के टिप्स

परफेक्ट बॉडी शेप और फिगर के लिए जितना अहम रोल डाइट और एक्सरसाइज का होता है, उतना ही सही साइज का ब्रा पहनने का भी होता है। ब्रेस्ट को सही शेप देने के लिए सही साइज की ब्रा पहनना जरूरी है।

गलत साइज की ब्रा पहनने से न केवल आपका फिगर बिगड़ सकता है बल्कि आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

ब्रा के सही और गलत साइज का कई तरीकों से पता लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपको लगता है कि ब्रा का पिछला हिस्सा सामने के लेवल के साथ फिट नहीं बैठ रहा, आपकी त्वचा में तार कट रहे हैं, या ब्रा के कप उभरकर नहीं आ रहे हैं। 

ब्रा कितनी ही महंगी हो या उसका डिजाइन कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन अगर वो आपको फिट नहीं आ रही है तो समझो कि वो आपके लिए नुकसानदायक ही है। गलत साइज का ब्रा पहनने से आपको कई समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं कैसे। 

पीठ और पसलियों में दर्दयदि आप ऐसी ब्रा पहन रही हैं, जो आकर में छोटी है, आप अपने शरीर में पीड़ा का सामना कर सकती हैं। साथ ही साथ छाती में अलग-अलग हिस्सों में दर्द महसूस कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी पीठ और पसलियों में दर्द का अनुभव कर सकती हैं।

त्वचा में निशान या ढीलापन होना गलत साइज की ब्रा पहनने से स्तन और आसपास के हिस्से की त्वचा को नुकसान हो सकता है। ज्यादा चुस्त ब्रा पहनने से त्वचा में खिंचाव हो सकता है जिससे शरीर में निशान बन सकते हैं। ज्यादा ढीली ब्रा पहनने से त्वचा में ढीलापन आ सकता है। 

कंधे और गर्दन में दर्द बड़े कप के ब्रा पहनने वाली महिलाएं जब तंग ब्रा पहनती हैं, तो यह कंधों पर रगड़, पीठ, गर्दन, कंधे और छाती में दर्द कर का कारण बन सकता है। ऐसी महिलाओं को ऐसी ब्रा पहननी चाहिए जिसमें मोटी पट्टियां लगी हों और स्तन का सही सपोर्ट मिल सके। 

बेचैनी गलत आकार की ब्रा पहनने से आपको हमेशा बेचैनी महसूस हो सकती है। यह काम करने में परेशानी का कारण बन सकता है। अपने साइज को पहचानें और ऐसी ब्रा खरीदें जो आपको आरामदायक लगे और आपको उलझन महसूस न हो। इससे आपके स्तनों को पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए और आपको चारों ओर घूमने में मुश्किल न हो। 

स्तनों में सूजन का डरकई महिलाएं अपने ब्रेस्ट से छोटे साइज का ब्रा पहन लेती हैं जोकि उन्हें टाइट होता है। ऐसा करने से आपके ब्रेस्ट पर दबाव महसूस हो सकता है। इससे मांसपेशियों में दर्द के साथ सूजन पैदा हो सकती है। इससे ब्रेस्ट साइज पर प्रभाव पड़ता है। 

स्तन का ढीला होनाज्यादा टाइट ब्रा पहनने से स्तनों के आसपास की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। ढीली ब्रा से स्तनों को सपोर्ट नहीं मिलता है। इससे ब्रेस्ट का साइज नहीं बढ़ पाटा है और एक समय पर उनमें ढीलापन आ सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत