लाइव न्यूज़ :

अगर आप रोजाना इस समय पीते हैं पानी तो अभी हो जाइए सावधान, अपनी सेहत का रखना है ख्याल तो जरूर जान लें पानी पीने का गलत समय

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2023 17:42 IST

पानी पीने का गलत समय आपको मालूम होना चाहिए क्योंकि अगर आप गलत समय पर पानी पीते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है।

Open in App
ठळक मुद्देखाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने का गलत समय होता हैसुबह खाली पेट पानी पीने का समय सही होता हैगलत समय पर पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है

स्वस्थ शरीर और तरोताजा रहने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत अच्छा होता है। हमारे शरीर में पानी की मात्रा कभी कम नहीं होनी चाहिए और हमेशा हमें पानी पीना चाहिए।

चूंकि इस समय गर्मियों का मौसम है ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए चिकित्सक भी खूब पानी पीने की सलाह देते हैं। मगर क्या कभी आपने सोचा है कि पानी पीने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

अगर सही समय पर पानी न पियां जाए तो इससे काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप गलत समय पर पानी पीते हैं तो आपकी सेहत का नुकसान होता है आपको पाचन समस्या हो सकती है और मोटापे की परेशानी हो सकती है।

क्या है पानी पीने का गलत समय 

- एक सबसे आम गलती हम सभी लोग करते हैं खाना खाते वक्त पानी पीने की या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना। आप इस आदत को फौरन छोड़ दें क्योंकि बहुत अधिक पानी शरीर के प्राकृतिक रसों को पतला कर सकता है जो पाचन में सहायता करते हैं।

- व्यायाम के दौरान पानी न पिएं

- सोने से तुरंत पहले पानी न पिएं

- पेशाब करने के बाद न पिएं पानी 

- खाना खाने के दौरान पानी न पिएं 

क्या है पानी पीने का सही समय?

पानी पीने का गलत समय जान कर अब आपके मन में सवाल होगा कि पानी पीने का सही समय फिर क्या है और कब पानी पीना चाहिए तो आइए बताते हैं आपको पानी पीने का सही समय...

- सुबह उठने के बाद पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।

- खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं।

- व्यायाम करने से पहले और कुछ देर बाद पानी पिएं।

- सोने से 1-2 घंटे पहले पानी पिएं।

- माइग्रेन और सिरदर्द में पानी पीना अच्छा होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस लेख में दिए गए सुझाव की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता। किसी भी तरह की सलाह मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब