लाइव न्यूज़ :

डायरेक्ट नल से निकला हुआ पानी स्किन और बालों को पहुंचा सकता है नुकसान! बढ़ सकती है आपकी समस्या, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: May 10, 2023 12:25 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो डायरेक्ट नल के पानी न केवल स्किन बल्कि ये बालों को भी नुकसान पहुंचाता है और इससे आपको कई समस्या भी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके स्किन और बालों पर पानी का बहुत बड़ा असर होता है। जो लोग डायरेक्ट नल के पानी से अपने स्किन व बाल को धोते है उन्हें इससे काफी समस्या होती है। जानकार लोगों को फिल्टर पानी से ही स्किन व बाल धोने की सलाह देते है।

Tap Water Disadvantages For Skin in Hindi:  बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि वे डायरेक्ट नल के पानी से अपना चेहरा धोते है। उन्हें इस बात का जरा भी फिक्र नहीं है कि इस तरीके से चेहरे को धोना एक सही आदत नहीं है और इससे आपके स्किन पर भी असर पड़ता है। यही नहीं कुछ लोग डायरेक्ट नल के पानी से अपने बाल भी धो लेते है और उन्हें भी इस बात का ध्यान नहीं रहता है कि इससे आपके बालों पर बुरा असर भी पड़ सकता है। ऐसे में डायरेक्ट नल का पानी हमारे स्किन और बालों के लिए कितना अच्छा है और अगर खराब है तो किस मायने में खराब है, आइए जान लेते है। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स 

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो आपको अपने स्किन को स्वच्छ और साफ पानी से धोना चाहिए। उनके अनुसार, जो कोई भी डायरेक्ट नल के पानी से अपना चेहरा धोता है उनके स्किन में समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कभी भी आप ऐसा डायरेक्ट नल के पानी से अपने स्किन को धोते है तो नल के इस कठोर पानी में मौजूद मिनरल्स आपके स्किन पोर्स को बंद कर देता है जिससे आपके स्किन के ड्राई होने की भी संभावना और भी बढ़ जाती है। यही नहीं इस कारण आप में  पिंपल्स, एक्जिमा और सोरायसिस भी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

हार्ड पानी में मौजूद कुछ तत्व पहुंचाते है स्किन को नुकसान

अकसर नल के डायरेक्ट पानी से आप घरेलू काम को अंजाम देते है जैसे बर्तन या कपड़े धोते है, लेकिन क्या आप जानते है कि इस तरीके से डायरेक्ट नल से बहने वाले पानी में कई नुकसान पहुंचाने वाले तत्व पाए जाते है जिससे आपके स्किन पर बुरा असर भी पड़ सकता है। जानकारों के अनुसार, नार्मल पानी में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते है तो शरीर और चेहरे के लिए अच्छे माने जाते है। लेकिन अनफिल्टर्ड वॉटर या कठोर पानी सेहत को नुकसान पहुंचाते है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में ये पानी आपके स्किन की निखार को छिन सकते है और उस ड्राई बना सकते है। 

इस पानी से बालों को भी होता है नुकसान

इससे जुड़े जानकारों का यह कहना है कि डायरेक्ट नल के पानी से न केवल स्किन बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचता है। उनका मानना है कि जब हम इस तरह के पानी को अपने बालों में इस्तेमाल करते है तो ये पानी क्लींजर या फिर साबुन के साथ मिलकर स्किन के पोर्स को बंद कर देते है। ऐसे में यह कहा जाता है कि जिन लोगों का स्किन सेंसिटिव है, उन्हें इस तरीके के पानी से ज्यादा खतरा रहता है। 

जानकार मानते है कि इस तरीके के नफिल्टर्ड वॉटर स्किन माइक्रोबायोटा के संतुलन को बिगाड़ देते है और इससे एक्जिमा, पिंपल्स और डर्मेटाइटिस को बढ़ावा मिलता है। यही कारण है कि लोगों को यह सलाह दी जाती है कि उन्हें आपने बाल और चेहरे को फिल्टर किया हुआ पानी से ही धोना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाओं को Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :स्किन केयरहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब