लाइव न्यूज़ :

इस तत्व की कमी से होते हैं चर्म रोग, बाल झड़ना, हड्डियों में दर्द, खून की कमी जैसे 15 रोग, जरूर खायें 12 चीजें

By उस्मान | Updated: August 16, 2019 17:23 IST

अगर आप बार-बार बीमार हो जाते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि इसकी वजह शरीर में इस तत्व की कमी हो सकती है.

Open in App

विटामिन सी शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वीटामिन सी को आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में ले क्योंकि यह खांसी, कैंसर, इन्फेक्शन आदि से बचाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। इसकी कमी से आपको दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अपने आहार में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाकर इन परेशानियों से बचा जा सकता है।

हम अक्सर शरीर में वाले छोटे-छोटे बदलावों को अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी में बदल जाती है। हम आपको विटामिन सी की कमी से होने वाले 6 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अनदेखा ना करें। 

1) मसूड़ों में सूजन और खून आना

विटामिन सी मसूड़ों को मूल रुप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। शरीर में सही मात्रा में विटामिन C के ना होने से मसूड़ो में सूजन हो सकती है । आप मसूड़ों की अच्छी देखभाल करते हैं फिर भी मसूड़ों में सूजन रहती ही है और खून भी आता है ,तो विटामिन सी का सही मात्रा में सेवन करें। वैज्ञानिकों का मानना है कि वयस्क महिलाऔं को रोज़ाना 75mg और पुरूष को 90mg विटामिन C की ज़रूरत होती है। (धूम्रपान करने वाले इस मात्रा को 35mg से बढ़ा लें)

2) बालो का नाज़ुक होना और झड़ना 

अगर आप बालों के झड़ने का समना कर रहें तो आप के शरीर में विटामिन सी सही मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। अक्सर हम तमाम बालों के प्रोडक्टस में पैसा खर्च कर देते हैं लेकिन सबसे अच्छा तरीका है  विटामिन सी युक्त भोजन का सेवन करें जैसे ब्रोकोली और किवी फल आपका शरीर स्वस्थ रखने में मदद करेंगें ।

3) बार−बार बीमार पड़ना

बार-बार बीमार पड़ने का मतलब है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता कमज़ोर हो गई है। विटामिन सी खून में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में सहायक होता है जो कि सर्दी−जुकाम और अन्य बीमारियो से लड़ने में मदद करता है तथा संक्रमण से भी बचाता है। अगर बार बार बीमार पड़ रहे हैं तो विटामिन C की मात्रा अपने आहार में बढ़ा लीजिये।

4) त्वचा का रूखा और सुस्त दिखाई देना 

विटामिन सी त्वचा की चमक बढ़ाने में सहायता करता है। विटामिन सी की कमी होने पर चेहरे पर उसका असर नज़र आने लगता है। विटामिन C कोलेजन के उत्पादन में बहुत महत्वपूर्ण है जिससे चेहरे पर चमक आती है। इसकी कमी से त्वचा सुस्त हो जाती है तथा चेहरे पर झुर्रियां भी आने लगती है।विटामिन सी के सेवन से इन परेशानियों से बचा जा सकता है।

5) नाक से बार-बार खून आना 

नाक से खून आना मतलब शरीर में विटामिन सी की कम हो गई है। विटामिन सी नाक में मौजूद छोटी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

6) नाखूनों का कमजोर होना

विटामिन सी की कमी से नाखून कमजोर हो जाते है और आसानी से टूटने लगते साथ में नाखूनों का रंग भी उड़ने लगता है, ऐसा अक्सर शरीर मे आयरन की कमी से होता है। विटामिन C शरीर मे आयरन की कमी को पूरा करता है और नाखूनों को भी स्वस्थ रखता है।

विटामिन सी की कमी से बचने के लिए खाएं ये चीजें

शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो नींबू, संतरा, नारंगी व आंवला के अतिरिक्त अंगूर, टमाटर, सेब, केला, कटहल, शलगम, मुनक्का, चुकंदर, पुदीना आदि का सेवन करे इससे विटामिन सी की कमी दूर होगी ।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब