लाइव न्यूज़ :

शरीर में इस एक चीज की कमी से आपको हो सकती हैं 25 बीमारियां, तुरंत खाना शुरू करें 10 चीजें

By उस्मान | Updated: January 7, 2020 17:39 IST

विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको चलने में परेशानी के अलावा सांस लेने में समस्या और एनीमिया की शिकायत हो सकती है। 

Open in App

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को विटामिन की जरूरत होती है। यही वजह है कि डॉक्टर भी सभी तरह के विटामिन्स को शरीर के लिए आवश्यक बताते हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए वैसे सभी विटामिन जरूरी हैं लेकिन विटामिन बी12  शरीर के लिए कुछ ज्यादा जरूरी है। इसके सबसे बड़ी वजह यह है कि विटामिन बी12 शरीर खुद नहीं बना सकता है।

विटामिन बी12, हमारे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) के लिए काफी महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है। इसके अलावा यह तंत्रिका ऊतकों के स्वास्थ्य और उचित कामकाज के लिए भी जरूरी होता है। 

विटामिन बी12 के लिए खाद्य पदार्थों पर निर्भर होना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि देश में विटामिन की कमी से करीब 45 फिसदी आबादी पीड़ित है। विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको चलने में परेशानी के अलावा सांस लेने में समस्या और एनीमिया की शिकायत हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षणविटामिन बी12 की कमी के लक्षणों में मुख्यतः त्वचा का पीला पड़ जाना, जीभ में दाने या फिर लाल पड़ जाना, मुंह में छाले होना, स्पर्श में संवेदना में कमी, आंखो की रोशनी कम होना, याददाश्त में कमी, किसी चीज का निर्णय लेने में समस्या होना, डिमेंशिया, डिप्रेशन, अधिक कमजोरी या सुस्ती आना, सांस फूल जाना, सिरदर्द, कान बजना, भूख कम लगना, ज्यादा ठंड लगना आदि शामिल हैं।  इनके अलावा नर्व डैमेज, कमजोरी और थकान, सुन्न होना, धुंधली दृष्टि, बुखार, पसीना आना, चलने में कठिनाई, पाचन तंत्र के साथ समस्याएं, स्मृति, निर्णय और समझ में गिरावट आदि भी इसके लक्षण हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

विटामिन बी12 कम होने के कारणविटामिन बी12 एक ऐसा तत्व है जो सिर्फ मांस, मछली, दूध या डेयरी उत्पाद से ही प्राप्त होती है। अगर इनका सेवन आप नहीं करते है तो आपको विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। अगर आप शराब का सेवन ज्यादा करते हैं तो आपको विटामिन बी12 कमी की समस्या होती है।​​​​ पेट या फिर छोटी आंत के किसी हिस्सों को हटाने के लिए ऑपरेशन होना।

विटामिन बी12 से बचावअगर आप चाहते है कि आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी न हो तो इसके आप अधिक मात्रा में डेयरी उत्पादों का सेवन करें। इसके अलावा मछली, मीट, टर्फी, चिकन आदि का सेवन करें। हरी सब्जियों में विटामिन बी12 नहीं होता है। जिसके कारण शाकाहारी लोगोम को विटामिन बी12 की समस्या अधिक होती है। 

विटामिन बी12 के लिए शाकाहारी चीजेंशाकाहारियों के लिए अपने विटामिन बी 12 का सेवन बढ़ाने के लिए दही, कम वसा वाला दूध, प्लांट बेस्ड मिल्क, पनीर, अंडे, सेरेल्स और खमीर आदि का सेवन बढ़ाना चाहिए। 

कब जाए डॉक्टर के पासवैसे तो हर 3-4 माह में विटामिन बी12 का टेस्ट कराना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको ऊपर दिए हुए लक्षणों में कुछ आपके शरीर में नजर आ रहे है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब