लाइव न्यूज़ :

क्या बरसात में भी आपको आ रही है खट्टी डकार और हो रही है बदहजमी, हर रोज खाली पेट रसोई में रखे पीए और चबाएं ये चीज, मिलेगा जादुई फायदा

By आजाद खान | Updated: July 14, 2022 17:52 IST

जानकारों की माने तो यह समस्या ज्यादातर गर्मी के सीजन में देखने को मिलती है, लेकिन यह आजकल हर सीजन में होने लगे है। खास कर इसको बरसात के सीजन में भी लोगों में पाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टी डकार और बदहजमी काफी परेशान करने वाली समस्या है।यह खराब पाचन शक्ति के कारण होती है। इससे पीड़ित लोग ज्यादा प्रोटीन और शराब का सेवन करने वाले होते है।

Acidic Burps Home Remedies: क्या बरसात के मौसम में भी आपको खट्टी डकार आ रही है और आप इससे बहुत परेशान है। अगर हां, तो आज हम खट्टी डकार के बारे में जानने की कोशिश करेंगे और साथ में यह भी जानेंगे की कौन-कौन सी घरेलू चीजों के इस्तेमाल करने से आपको इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन उससे पहले हम ये जान लेते है कि खट्टी डकार और बदहजमी जैसी समस्या होती क्या है और इसके आने के पीछे का कारण क्या है। 

जानकारों की माने तो खट्टी डकार और बदहजमी जैसी समस्या आपके पाचन से जुड़ी दिक्कतों के कारण होती है। अगर आपका पाचन शक्ति ठीक होगा तो इससे आपको यह परेशानी नहीं होगी। उनकी माने तो यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी गई है जो ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और शराब का सेवन करते है। इसके कारण आपके सीने में भी जलन होती है। 

ऐसे में आइए जानते है कि बरसात के मौसम में इस खट्टी डकार और बदहजमी जैसी समस्या को दूर करने के लिए हमें कौन-कौन सी घरेलू उपाय को आजमाना चाहिए। नीचे बताए गए कुछ घरेलू उपाय ऐसे है जिससे आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। ऐसे में इस परेशानी में इन उपाय को एक बार जरूर ट्राई करें। 

1. नींबू का करें इस्तेमाल (Lemon)

खट्टी डकार और बदहजमी जैसी समस्या को दूर करने के लिए नींबू बहुत ही कारगर साबित होता है। ऐसे में अगर आप खट्टी डकार और बदहजमी जैसी समस्या से परेशान है तो आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू के पानी में सेंधा नमक मिलाकर पी लें। इससे आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। 

2. छाछ भी है लाभकारी (Chaach)

गैस व खट्टी डकार की समस्या के लिए छाछ को रामबाण इलाज माना जाता है। खट्टी डकार और बदहजमी को दूर करने के लिए नमकीन व सादा दोनों तरीके के छाछ को आप इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपके घर में सादा छाछ हो तो ऐसे में आप उस में जीरा, हींग व काला नमक को मिला लें और उसे हर रोज सुबह में पी लिया करें। 

3. पुदीना भी है गुणकारी (Pudina)

गैस व खट्टी डकार का सबसे बेहतरीन इलाज पुदीना है। बाजार में पुदीना के गुण वाले पुदीनहरा की गोलियां भी मिलती है, लेकिन आप पुदीना के पत्ते ही चबाया कीजिएगा। अगर आपको रिजल्ट जल्दी चाहिए तो ऐसे में आपको जलजीरा के साथ पुदीना भी मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

4. आंवला को भी कर सकते है ट्राई ( Amla)

आंवला और इसका जूस सेहत और पेट के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। खट्टा होने के कारण लोग इसे खाने से बचते है, लेकिन यह बहुत ही फायदेमंद होता है। रोज सुबह इसे खाली पेट खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब