लाइव न्यूज़ :

अगर सर्दियों में नहीं पीते है मुनक्के का पानी तो कर रहे है बड़ी भूल, जानें इसके फायदे-तैयार करने का तरीका, आज ही डाइट में करें इसे शामिल

By आजाद खान | Updated: December 11, 2022 18:20 IST

जानकारों के अनुसार, मुनक्के की तरह मुनक्का का पानी भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे आंख की रौशनी बढ़ती है और आपका पेट भी ठीक रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देजिस तरीके से मुनक्का सेहत के लिए लाभकारी होता है। वैसे ही उसका पानी भी शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे सर्दी में सुरक्षा होती है और आप जल्दी बीमार नहीं होते है।

Health Tips: सर्दियां आते ही लोग मुनक्के का जमकर इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। ये शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है और इससे आपका फिटनेस भी बरकरार रहता है। लोगों की माने तो जितना मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह सेहत को भी लाभ पहुंचाता है। ऐसे में क्या आप जानते है कि मुनक्के का पानी (Munakka Ka Pani) भी सेहत के लिए बहुत उपकारी होता है और हेल्थ से जुड़े जानकार इसे पीने की सलाह देते है। 

जानकारों की माने तो जितना एक मुनक्का शरीर के लिए लाभकारी होता है, उससे कहीं ज्यादा उसका पानी बॉडी को लाभ पहुंचाता है। ऐसे में आइए जान लेते है कि मुनक्के के पानी पीने से हमें क्या-क्या फायदे होते है और इसे कब और कैसे पीना चाहिए। 

मुनक्के के पानी के फायदे (Munakka Ka Pani)

एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग मुनक्के के पानी को सुबह खाली पेट पीते है, उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है और इसमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज से निजात दिलाती है। यही नहीं इस वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और इससे शरीर की तमाम बुराइयां बाहर निकल जाती है। 

ऐसे में अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो इस हालत में आप हर रोज दूध के साथ पांच या छह मुनक्के को खाया करें। इससे कुछ ही समय में आपका वजन बढ़ जाएगा। 

मुनक्के के पानी को ऐसे करें तैयार

जिन लोगों की हड्डियों में दर्द रहती उन्हें दूध के साथ मुनक्का खाना चाहिए। इसके लिए सोने से पहले दो से तीन मुनक्के को उबाल लें और फिर उसे पी ले। जानकारों की माने तो इसके पानी के सेवन से आंख की रौशनी बढ़ती है और इससे जल्दी आपको सर्दी भी नहीं लगती है। 

मुनक्के के पानी को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए रात में कुछ मुनक्के को लें और उसे एक गिला पानी में भिंगा ले। फिर अगली सुबह उठ कर उस पानी में से मुनक्के को निकाल लें और पानी को पी जाए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सविंटरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब