क्या आप दुबले-पतले हैं? नाश्ते में इन 7 चीजों को खाने से बढ़ सकता है वजन
By उस्मान | Updated: March 2, 2018 08:42 IST2018-03-02T08:42:03+5:302018-03-02T08:42:03+5:30
वजन बढ़ाने के लिए आपको पिज्जा या बर्गर जैसी अन्हेल्दी चीजें खाने की जरूरत नहीं है, आप इन चीजों को खाकर हेल्दी तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं।

क्या आप दुबले-पतले हैं? नाश्ते में इन 7 चीजों को खाने से बढ़ सकता है वजन
मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बेशक आजकल अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर तमाम प्रयास के बावजूद आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो हो सकता है आप खानेपीने को लेकर कुछ गड़बड़ी कर रहे हैं। अगर आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाने के लिए पिज्जा या बर्गर जैसी चीजें खाते हैं, तो आपको ऐसा करने के जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिनसे आप हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी है पोहा, नाश्ते में 1 प्लेट पोहा खाने से होते हैं ये 5 फायदे
1) पराठा
वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह नाश्ते में नियमित रूप से पराठे खाने चाहिए। आप गेहूं, बाजरा या ज्वार का पराठा बना सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां जरूर मिलाएं। ध्यान रहे कि पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें।
2) दलिया
फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।
3) डोसा
वजन कम करने वालों के लिए डोसा परफेक्ट डिश नहीं है लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। इसमें आलू मिक्स करने से ना केवल इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- अजवाइन से दूर होता है मोटापा, इन 5 तकलीफों से भी दिलाती है छुटकारा
4) ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक पीना चाहिए। आपको बता दें कि बादाम प्रोटीन और कैलोरी का बेहतर स्रोत है। वजन बढ़ाने के लिए अपने शेक में बादाम मिलाएं। अधिक कैलोरी और टेस्ट के लिए आप कोकोनट मिल्क ले सकते हैं।
5) ओट्स
बेशक कई लोग ओट्स को वजन कम करने के लिए खाते हैं लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसमें कुछ दूसरी हेल्दी चीजें मिक्स करनी चाहिए। यानीं आप एक कटोरी ओट्स में बादाम का दूध, तीन अंडों का सफेद हिस्सा और एक अंडे की जर्दी डालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है।
6) इडली
इडली को वजन कम करने वालों के लिए बेहतर नाश्ता माना जाता है लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसे एक अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आप इडली को प्लेन ना बनाकर उसमें मटर, गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स डालकर बनाएं। कैलोरी की मात्रा बढ़ाने के लिए नारियल की चटनी के साथ खाएं।
7) स्प्राउट पोहा
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर स्प्राउट से आपका वजन बढ़ता है। आप इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें मटर और स्प्राउट बीन्स मिला सकते हैं।

