लाइव न्यूज़ :

कमर को पतला करने और बटक्स को राउंड शेप देने के लिए 5 मिनट करें ये एक एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: August 7, 2018 07:52 IST

अगर आप विभिन्न तारक की एक्सरसाइज करके बोर हो गए हैं, तो यकीनन इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आपको फायदा भी होगा।

Open in App

क्या आपका मोटा पेट आपका सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है? अगर आपके पूरे शरीर के केवल पेट वाले हिस्से पर फैट जमा हुआ है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप एक आसन एक्सरसाइज से अपने अपने 'कमरे' जैसे पेट को कमर बना सकते हैं। ये एक्सरसाइज है पुश-उप रोटेशन। अगर आप विभिन्न तारक की एक्सरसाइज करके बोर हो गए हैं, तो यकीनन इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आपको फायदा भी होगा। इसके लिए आपको किसी उपकरण और किसी खास जगह की भी जरूरत नहीं है।

फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, इस एक्सरसाइज से न केवल आपके पेट को कम करने में सहायता मिलेगी बल्कि पेट की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में भी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आपके आर्म्स, शोल्डर, लोअर बेक और हिप्स में भी निखार आएगा।

ऐसे करें ये एक्सरसाइज

- प्लैंक पोजिशन में जाकर अपने पैरों और हिस्प को एक लाइन में रखकर शुरू करें। - अब आर्म्स के ज़रिये बॉडी को नीचे ले जाएं और फिर प्लैंक पोजिशन में ले आएं। - इस पोजिशन में 2 से 3 सेकंड रहें उसके बाद राइट साइड से अपना सीधा हाथ ऊपर की ओर उठाते हुए ट्विस्ट करें। - ध्यान रहे कि आपका सीधा हाथ छत की तरफ ऊपर उठा होना चाहिए। जबकि  कूल्हे को उठा सकते हैं। - इसके बाद अपना हाथ वापस जमीन की ओर लाएं और पहली स्थिति में लौट जाएं। - इसके बाद लेफ्ट साइड से भी ऐसे ही करें। इस बार आपका लेफ्ट हैंड ऊपर होगा। - आराम से प्लैंक पोजिशन में लौट जाएं।

इस बात का रखें ध्यान

इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 बार दोराएं। सही लाभ लेने के लिए इस एक्सरसाइज को दिन में 2 से 3 बार करें। यकीनन इसे करने से आपको लाभ होगा।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब