लाइव न्यूज़ :

इस गर्मी बचकर रहें इन 12 बीमारियों से, जरा सी लापरवाही के कारण जान ले सकती है चौथी बीमारी, ऐसे बचें

By उस्मान | Updated: April 22, 2019 18:17 IST

Health tips for summer in Hindi: इन दिनों एग्जीमा, एलर्जी तथा फंगल इंफेक्शन के मामले आम हैं। इतना ही नहीं, गर्मियों में टाइफाइड, हैजा, हेपेटाइटिस ए, फूड पॉइजनिंग, हैजा, डेंगू, मलेरिया, पीलिया, हीट स्ट्रोक, और डायरिया जैसे रोग करोड़ों लोगों को चपेट में लेते हैं। 

Open in App

तेज गर्मी, तपता सूरज और बढ़ता तापमान कई प्रकार की बीमारियों को अपने साथ लाता है। इसके अलावा इस मौसम में पसीने और प्रदूषण की वजह से चर्म रोगियों की तादाद भी बढ़ने लगती है। इन दिनों एग्जीमा, एलर्जी तथा फंगल इंफेक्शन के मामले आम हैं। इतना ही नहीं, गर्मियों में टाइफाइड, हैजा, हेपेटाइटिस ए, फूड पॉइजनिंग, हैजा, डेंगू, मलेरिया, पीलिया, हीट स्ट्रोक, और डायरिया जैसे रोग करोड़ों लोगों को चपेट में लेते हैं।  दिल्ली के मशहूर जरनल फिजिशियन डॉक्टर अरुण भटनागर के अनुसार, गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए आपको अपने शरीर का तापमान नॉर्मल रखना चाहिए। इसके अलावा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाहर का खाना और पानी नहीं पीना चाहिए। इन दिनों पसीने के कारण बैक्टीरिया फैलने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।

 

डॉक्टर के अनुसार, खाना ठीक से पकाएं। खाना पकाने के तुरंत बाद खाना खाएं। बचे हुए भोजन को फ्रिज में रखें और खाने से पहले गर्म करें। भोजन तैयार करने से पहले और बाद में और खाने से पहले हाथ धोएं। अगर पहले से बीमार हैं तो दूसरों के लिए खाना बनाने से बचें। दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं। ज्यादा बर्फ वाले पेय पदार्थों से बचें। अपनी डाइट में बहुत सारे फल और सब्जियां शामिल करें।  

कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए स्विमिंग पूल में रहते हैं। बेशक नहाने से गर्मी दूर होती है लेकिन पूल के पानी से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। 3 घंटे से अधिक धूप में रहने से बचें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सारे तरल पदार्थ पिएं। हल्के कपड़े पहनें।

गर्मियों में होने वाली बीमारियां अक्सर दूषित पानी, खाने और गंदगी से होती हैं। इसलिए साफ सफाई का खास ध्यान रखें और तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

घर से बाहर जाते समय अपने चेहरे को ढकना न भूलें। इसके अलावा शरीर के खुले स्थानों पर सनस्क्रीन जरूर लगायें। आंखों को ढककर रखें और घर के अंदर आने के तुरंत बाद ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार