लाइव न्यूज़ :

टमाटर सेहत के साथ चेहरे के लिए भी है गुणकारी, दाग और पिंपल्स का है रामबाण इलाज, जानें कैसे बनाएं Tomato के लेप

By आजाद खान | Updated: November 6, 2022 17:54 IST

जानकारों की माने तो टमाटर में फ्लावोनोइड मृत कोशिकाओं व मुंहासे, ब्लैक हेड्स को हटाने की ताकत होती है। इससे हमारी स्किन के टेक्सचर में सुधार आती है।

Open in App
ठळक मुद्देटमाटर केवल पेट के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी हेल्थी माना जाता है। इससे बनाएं हुए लेप से पिंपल्स, दाग, मुंहासे और ब्लैक हेड्स जड़ से खत्म हो जाते है। इसका सही से रिजल्ट पाने के लिए इसका लेप बनाकर इस्तेमाल करें।

Health News: टमाटर केवल खाने के लिए नहीं बल्कि चेहरे को भी निखारने के काम में आता है। जो लोग अपने चेहर और स्किन के बारे में ज्यादा सोचते है, वे टमाटर को अपना दोस्त बना लेते है और इसका भरपूर इस्तेमाल करते है। टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ए भारी मात्रा में पाई जाती है जिस कारण ये शरीर के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। 

जानकारों की माने तो जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स, दाग, मुंहासे और ब्लैक हेड्स जैसे समस्या है, उन्हें टमाटर खाने और चेहरे पर भी लेप की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर की लेप अगर चेहरे पर लगाई जाती है तो इससे चेहरा निखरता भी है और पिंपल्स, मुंहासे और ब्लैक हेड्स जैसे परेशानी दूर भी होती है।

ऐसे में आइए जानते है कि चेहरे पर टमाटर को कैसे इस्तेमाल करें ताकि इससे स्किन ग्लो करे और आपका चेहरा हेल्थी और बेदाग बन जाए। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे चेहरे के लिए कौन-कौन से टमाटर वाले लेप सही होते है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

टमाटर और दही फेस पैक

टमाटर और दही का फेस पैक चेहरे के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसके इस्तेमाल से हमारे चेहरे से पिंपल्स गायब हो जाते हैं और त्वचा की सॉफ्टनेस भी बरकरार रहती है। यह लेप तैयार करना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको एक चम्मच टमाटर का पल्प, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी की जरूरत होती है। 

ऐसे में इस मिश्रण को तैयार कर इसे पूरा मिला लें और हर रोज इसे चेहरे पर लेप करें। ऐसा करने से पिंपल्स, दाग, मुंहासे और ब्लैक हेड्स दूर हो जाएंगे और आपका चेहरा फिट दिखेगा। 

टमाटर और हल्दी लेप

यह फेस पैक भी चेहरे के लिए बहुत ही लाभकारी है। ऐसे में इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ टमाटर लेने होंगे और उसे कद्दूकस करके उसका रस निकालना होगा। इसके बाद इस रस में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और आपका घोल तैयार हो गया। 

इस घोल से हर रोज चेहरे का 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। जब आपका मसाज हो जाए तो चेहरे को धो लें। ऐसा कहा जाता है कि ये लेप पिंपल्स को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :स्किन केयरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब