लाइव न्यूज़ :

लीवर, किडनी, ब्लैडर की गंदगी को सिर्फ 1 हफ्ते में साफ करती हैं ये 6 चीजें, पथरी का भी होता है सफाया

By उस्मान | Updated: February 5, 2019 12:37 IST

आपको बता दें कि इन अंगों के प्रभावित होने से आपका जीवन मुसीबत में आ सकता है। दिल्ली किडनी अस्पताल के डॉक्टर एसके पॉल आपको बता रहे हैं कि आप इन अंगों को किस तरह स्वस्थ रख सकते हैं। 

Open in App

लीवर, किडनी और ब्लैडर बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं लेकिन जब इनकी देखभाल की बात आती है, तो लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें कि इन अंगों के प्रभावित होने से आपका जीवन मुसीबत में आ सकता है। दिल्ली किडनी अस्पताल के डॉक्टर एसके पॉल आपको बता रहे हैं कि आप इन अंगों को किस तरह स्वस्थ रख सकते हैं। 

1) नमक और कोल्ड ड्रिक से कर लें तौबानमक, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, नमक और प्रोटीन से भरपूर चीजें सीधे रूप से आपके लीवर, किडनी और ब्लैडर को प्रभावित करती हैं। इसलिए आपको हफ्ते में कम से कम दो बार इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए। 

2) ग्रीन टी, अदरक चाय, बेरी का सेवन करेंशरीर के जहरीले तत्वों को खत्म करने के लिए आपको अदरक की चाय, ग्रीन टी और साफ पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आपको हरी सब्जियां, बेरी जैसे फल खूब खाने चाहिए। 

3) पर्याप्त मात्रा में लें विटामिन कई सहायक जड़ी-बूटियां हैं जो आपके लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं जैसे विटामिन बी -6, ओमेगा -3 एस और पोटेशियम साइट्रेट। ये सभी विटामिन्स आपके लीवर में पथरी होने की संभावना को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप मल्टीविटामिन या मल्टीमिनर भी ले सकते हैं। 

4) 2 दिन का किडनी सफाई प्रोग्रामडॉक्टर मानते हैं कि बेहतर लाइफस्टाइल और डाइट के जरिये किडनी और लीवर को हेल्दी रखा जा सकता है। इसके लिए आप दो दिन का एक प्रोग्राम भी ट्राई कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  

5) लीवर के लिए कीगल एक्सरसाइजएक्सपर्ट मानते हैं कि नियमित रूप से कीगल एक्सरसाइज करने से ब्लैडर की समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। खासकर इससे महिलाओं का अधिक फायदा होता है। इसके लिए आपको अपनी पेल्विक फ्लोर मसल्स को दस सेकंड दबाना पड़ता है और थोड़ी देर बाद रिलैक्स देना होता है। इसे आप बैठकर, खड़े होकर और लेटे हुए भी कर सकते हैं। 

6) लीवर के लिए एक्सरसाइजलीवर को हेल्दी रखने के लिए कई एक्सरसाइज हैं। आप अपने लीवर को राइट साइड अपनी पसलियों के नीचे दबाकर महसूस कर सकते हैं। आप इसे दबाकर रख सकते हैं। इसे स्वस्थ रखने के लिए दिन में 100 बार प्रेस कर सकते हैं। इसके अलावा, आप ट्रंक ट्विस्टिंग की भी कोशिश कर सकते हैं, जहाँ आप अपने ट्रंक को अपने लिवर की मदद करने के लिए, हर तरफ से लगभग 15 बार बायीं तरफ घुमाते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब