लाइव न्यूज़ :

न डाइट, न एक्सरसाइज, 101 साल के व्यक्ति से जानिये उम्र से 20 साल अधिक जीने का तरीका

By उस्मान | Updated: March 30, 2019 15:49 IST

2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में औसतन जीने की दर 68 साल है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो यह आंकड़ा सिर्फ 72 साल है। 

Open in App

दुनिया का हर इंसान लंबा और सेहतमंद जीवन जीने की चाह रखता है। लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खानपान और जीवनशैली होना बहुत जरूरी है। साल 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में औसतन जीने की दर 68 साल है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो यह आंकड़ा सिर्फ 72 साल है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए शरीर के प्रमुख अंगों जैसे किडनी, लीवर, हार्ट, ब्रेन का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर इनमें से किसी भी अंग ने काम करना बंद कर दिया तो, समझ लें कि आपका जीवन भी खत्म होने वाला है। अब सवाल यह है कि क्या इन अंगों का समय-समय पर ट्रांसप्लांट कराते रहने से स्वस्थ और लंबा जीवन जिया जा सकता है क्या? 

वेबसाइट ब्राइटसाइड डॉट कॉम के अनुसार, अमेरिका के फेमस बिजनेसमैन डेविड रॉकफेलर (David Rockefeller) की मौत साल 2017 में तब हुई, जब वो 101 साल के थे। उन्होंने 20 सालों में 7 बार हार्ट ट्रांसप्लांट और 2 बार किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।

अगर वाकई समय-समय पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराने से कोई व्यक्ति लंबा जीवन जी सकता है, तो दुनिया का हर इंसान यह जानना चाहता है कि ऐसा करने से कितने साल जी सकते हैं? 

लेकिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट का खर्चा बहुत ज्यादा है। आपको शोल्डर ट्रांसप्लांट के लिए 500 डॉलर, आइज ट्रांसप्लांट के लिए 1500 डॉलर, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 250,000 डॉलर से भी अधिक चुकाने पड़ सकते हैं। और इस तरह यह रकम 1,000,000 डॉलर से भी अधिक हो जाती है।

इस थ्योरी के अनुसार, कोई व्यक्ति अधिक समय तक जीवित रह सकता है। किडनी और हार्ट ट्रांसप्लांट होने से व्यक्ति 20 साल और अधिक जी सकता है। लेकिन इस मामले में आपको ट्रांसप्लांट के बाद होने वाली जटिलताओं को नहीं भूलना चाहिए जिसमें इन्फेक्शन और ऑर्गन रिजेक्शन शामिल हैं।

1000 साल जीने के लिए इतनी बार कराने होंगे ऑपरेशनकिडनी ट्रांसप्लांट से 10 से 15 साल उम्र बढ़ती है, इस तरह इसके 66 ऑपरेशन कराने होंगे। हार्ट ट्रांसप्लांट से औसतन 20 साल उम्र बढ़ती है, इस तरह इसके 50 ऑपरेशन कराने होंगे।लीवर ट्रांसप्लांट से 30 साल की उम्र बढ़ती है, इस तरह इसके 33 ऑपरेशन कराने होंगे।लंग्स ट्रांसप्लांट से 10 साल तक जीवन बढ़ सकता है, इस तरह 100 ऑपरेशन कराने होंगे।आंत ट्रांसप्लांट से 5 साल बढ़ सकते हैं,  इसका मतलब है 200 ऑपरेशन कराने होंगे।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार