लाइव न्यूज़ :

इन लोगों को आम खाने से करना चाहिए परहेज, नहीं तो हो सकती है परेशानी

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2023 16:32 IST

गर्मियों में सभी को आम खाना पसंद है लेकिन कुछ लोगों को इससे परेशानी होती है ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है लेकिन ज्यादा खाना नुकसान पहुंचा सकता हैजिन्हें मोटापे की दिक्कत है उन्हें आम अधिक नहीं खाना चाहिए कई लोगों को आम खाने से एलर्जी हो जाती है

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम चल रहा है और लोग इस मौसम आने वाले रसीले आमों को खाना बहुत पसंद करते हैं। लोग इस मौसम पक्के आम और इससे बने तरह-तरह के व्यंजन खाते हैं।

सभी को आम खाना पसंद तो बहुत होता है लेकिन यह हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता। कुछ लोगों के लिए आम खाना कई समस्याएं पैदा कर सकती है। ऐसे लोगों को आम खाने से परहेज करना बहुत जरूरी होता है। 

इन लोगों को आम और आम से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए 

1- प्री डायबिटीक और डायबिटीक बीमारी के शिकार लोगों को आम या मैंगो शेक नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह काफी मीठा होता है। वैसे तो फलों में नेचुरल शुगर होती है लेकिन ज्यादा पीने से इससे आपको दिक्कते हो सकती है। ज्यादा अधिक मैंगो शेक और आम खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ जाएगा।

2- अक्सर आम के शौकीन लोग किसी भी वक्त आम खा लेते हैं या सुबह के समय शैक बना कर पी लेते हैं। मगर ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। 

3- जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या जिन्हें अपने वजन को कम करना होता है ऐसे लोगों को  गर्मियों में आम खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन क्रिया में दिक्कते आती है और आपका हाजमा खराब होता है।

4- गर्मियों के मौसम में आम खाना एक सामान्य बात है लेकिन आम की तासीर गर्म मानी जाती है और गर्मी में इसे अधिक खाने से एलर्जी हो जाती है। अत्याधिक आम खाने से चेहरे पर दाने और फोड़े तक लोगों को हो जाते हैं। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में सामान्य जानकारी पर आधारित सलाह और तर्क दिए गए हैं जिसकी पुष्टि लोकमत हिंदी नहीं करता हैं। कृपया इस पर अमल करने से पहले विस्तृत जानकारी किसी विशेषज्ञ से जरूर लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सटिप्स एंड ट्रिक्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!