लाइव न्यूज़ :

Cancer: इन कंपनियों के फोन यूज करने से आपको हो सकता है कैंसर! जानें किन ब्रांड्स के मोबाइल से कम निकलते है रेडिएशन

By आजाद खान | Updated: August 6, 2023 12:33 IST

जानकारों की अगर माने तो फोन के इस्तेमाल से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है। यही कारण है कि आपको केवल जरूरत तक ही फोन के यूज की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन के इस्तेमाल से आपके सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है। इससे आपको कई और बीमारियां भी हो सकती है। यही नहीं इससे निकलने वाले रेडिएशन से आपको कैंसर भी हो सकता है।

Health Tips:  हम सभी जानते है कि मोबाइलफोन का इस्तेमाल सही नहीं और इससे निकलने वाली रेडिएशन से हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मोबाइल के यूज से हमारे शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है। ये बड़े और बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी काफी प्रभावित करता है। 

इससे निकलने वाली रेडिएशन से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती है। यही नहीं इससे हमें कैंसर का भी खतरा रहता है, ऐसी खबरे भी सामने आई है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि कौन-कौन फोन से ज्यादा रेडिएशन निकलता है और किस कंपनी के फोन में यह कम निकलता है। आइए जान लेते है। 

फोन के रेडिएशन से हो सकता है कैंसर

मोबाइल के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों पर शोध कर रही अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने यह खुलासा किया है कि इसके इस्तेमाल से लोगों को बीमारियां तो होती है, इससे उन में कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का भी खतरा रहता है। 

वहीं अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की अगर माने तो फोन के इस्तेमाल पर एक खास किस्म का रेडिएशन निकलता है जिसे RF रेडिएशन कहते हैं। संगठन के मुताबिक, ये रेडिएशन आपके मस्तिष्क के कैंसर के जोखिम बढ़ा देता है। यही कारण है कि जितना हो सके इससे परहेज करने की आदत डालें। 

इन फोन में निकलता है ज्यादा रेडिएशन और इन में निकलते है कम

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जर्मन फ़ेडरल ऑफ़िस फॉर डेटा प्रोटेक्शन ने साल 2018 में एक लिस्ट तैयार की थी जिसमें हर नए और पुराने स्मर्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन की जानकारी दी गई थी। आपको बता दें कि इस लिस्ट में जिसमें सबसे ज्यादा रेडिशन निकलते है उन फोन की लिस्ट में वन प्लस, हूआवी और नोकिया लूमिया टॉप तीन में शामिल है। इस लिस्ट में आईफोन सात 10वें नंबर पर है। 

 ऐसे में लिस्ट के अनुसार, जिन फोन में सबसे कम रेडिएशन निकलते हैं उन में सोनी एस्पीरिया एम 5 (0.14), सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 (0.17), एस सिक्स एज प्लस (0.22), गूगल प्लस एक्सेल (0.25), सैमसंग गैलेक्ली एस 8 (0.26) और एस 7 एज (0.26 शामिल है। यही नहीं वनप्लस और हुआवी के मुकाबले मोटोरोला के भी कुछ फोन है जिससे रेडिएशन कम निकलते हैं।  

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब