लाइव न्यूज़ :

वजन घटाने में फायदेमंद है सिंघाड़ा, हार्ट अटैक समेत इन बीमारियों को भी रखता है कोसों दूर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 21, 2020 13:39 IST

सिंघाड़ा खाने में आपको भले ही स्वादहीन लगता होगा, लेकिन यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है...

Open in App
ठळक मुद्देपानी में उगने वाले इस फल के फायदे अनेक।आयुर्वेद में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है सिंघाड़ा।मोटापे से लेकर अनिद्रा, हार्ट अटैक से रखे दूर।

मोटापे की परेशानी से विश्व की एक बड़ी आबादी जूझ रही है। आपके खान-पान और दिनचर्या इस पर खासा प्रभाव डालती है। आप चाह कर भी डाइट को कंट्रोल नहीं कर पाते और ना ही अपनी चर्बी को घटाने के लिए जरूरी कसरत कर पाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने में सिंघाड़ा काफी फायदेमंद होता है? जी हां, कुछ रीसर्च में इस बात का दावा किया जा चुका है कि सिंघाड़ा यानी वाटर चेस्टनट के रोजाना सेवन से ना आप सिर्फ वेट लॉस, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

त्रिभुज के आकार का ये स्पंजी सिंघाड़ा पानी में पैदा होने वाला एक फल है। इसमें सिर्फ एक बीज सफेद रंग का बीज पाया जाता है। इसकी जड़ हरे रंग की होती है। इसकी खेती भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोपीय देशों में इसकी खेती की जाती है। 

रोजाना सिंघाड़ा का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं...

दिल के लिए फायदेमंद

यह बैड कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने का काम करता है। इसलिए दिल की बीमारियों से दूर रहने के लिए डाइट में सिंघाड़ा को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

वजन पर नियंत्रण

सिंघाड़ा का सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना सिंघाड़ा का सेवन करें।

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

इस फल में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बीपी को नियंत्रण करता है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर को कंट्रोल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। 

ब्रोंकाइटिस और अनिद्रा

सिंघाड़ा का सेवन करने से गले में खराश की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है। तासीर में ठंडा सिंघाड़ा पित्त और वात को भी कम करता है, जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है।

दांतों और तपेदिक के रोग में फायदेमंद

दांतों की परेशानी में भी सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद रहता है। साथ ही तपेदिक की बीमारी परेशान हैं तो सिंघाड़ा आपको फायदेमंद साबित होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब