लाइव न्यूज़ :

The Happiness Diet : चिंता और तनाव दूर करके हमेशा खुश रहने के लिए जरूर खायें ये चीजें

By भाषा | Updated: October 11, 2019 07:02 IST

Open in App

आपका मिजाज दिन भर कैसा रहता है, इसका सीधा संबंध आप क्या खाते हैं इससे है। आप दुखी महसूस कर रहे हों, या दिन भर कैसा रहेगा इस बारे में सोच कर परेशान हैं या बाहर निकलने के लिए ताकत नहीं जुटा पा रहे हैं तो इस सबसे निजात दिलाने का मंत्र आपके फ्रिज में छिपा हुआ है जो केला, बेरी, गोभी और पत्तागोभी जैसी “खाने की खुशनुमा चीजों” से भरा रहता है।

चिकित्सा समुदाय के बीच उभरते विचार की मानें तो शारीरिक एवं मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए “जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन” मंत्र पर चलना चाहिए। कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सा समुदाय “पोषण संबंधी मनोचिकित्सा” का प्रयोग बढ़ा रहा है। कई चिकित्सा परामर्शदाताओं एवं शोधकर्ताओं ने कहा कि “हैपी डाइट” लेने से अवसाद, बेचैनी, पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) और अन्य चिकित्सीय बीमारियों से बचाने और उनके इलाज में कारगर हो सकता है।

खुश रहने के लिए खायें ये चीजें

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति सिंह के मुताबिक पोषण संबंधी मनोरोग के क्षेत्र में शोध ने दिखाया है कि सूक्ष्म पोषक तत्वों को अनुकूल विधि से काम में लाने से मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है और उनका इलाज किया जा सकता है। गुड़गांव के पारस अस्पताल की डॉक्टर के अनुसार, 'खराब पोषण मानसिक रोग होने का बड़ा कारण है।

डाइट में ऐसी कुछ चीजें हैं जो शरीर में गुड हार्मोन यानी सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे आपका तनाव दूर होता है और आप खुशनुमा महसूस करते हैं।आइए जानें ऐसी पांच डाइट के बारे में जो आपका बिगड़ा मूड पल पर में बना सकती हैं।

उन्होंने बताया कि “हैप्पी डाइट’’ में गोभी, पत्तागोभी, पालक जैसी हरी सब्जियों के अलावा ब्रोकली, मशरूम, लाल/ पीली शिमला मिर्च, प्याज, ओरिगेनो और विटामिन युक्त फल जैसे बैरी, सेब, संतरा, आड़ू और नाशपाती शामिल होता है। वहीं प्रोटीन के लिए अंडा, चीज, चिकन, मछली लिया जा सकता है जबकि सूक्ष्म पोषक तत्वों में बदाम-पिस्ता आदि आते हैं। 

1) नारियलनारियल में ओमेगा 3 एसिड अच्छी मात्रा में है जो शरीर में सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करता है। इससे न सिर्फ मूड अच्छा करता है बल्कि दिमाग को भी अधिक सक्रिय रखता है और तुरंत ऊर्जा देता है।

2) अखरोटअखरोट में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में होते हैं जो मूड अच्छे बनाने वाले सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में इन्सुलिन का निर्माण बढ़ाता है। इससे भी मूड अच्छा रहता है।3) पालकपालक का स्वाद अगर खाने में नहीं भी सुहाता है आपको तो भी पालक खा लें क्योंकि इससे आपका मूड जरूर सुहाना रह सकता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड और आयरन न सिर्फ स्रोटोनिन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब