लाइव न्यूज़ :

हफ्ते में 30 मिनट से अधिक फोन पर बात करना सेहत के लिए हानिकारक, बढ़ सकता है हाई बीपी और दिल की बीमारी का खतरा

By आजाद खान | Updated: May 8, 2023 12:30 IST

फोन पर बात को लेकर यह खुलासा हुआ है कि हफ्ते में 30 मिनट से अधिक मोबाइल पर बात करना सही नहीं है। इससे लोगों में हाई बीपी और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ने की संभावा ज्यादा बढ़ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल फोन में बात को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि हफ्ते में 30 मिनट से अधिक फोन पर बात करना सही नहीं है। दावा है कि इससे लोगों में हाई बीपी और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

Heart Attack Symtpoms: मोबाइल फोन में बातचीत को लेकर एक हैरान कर देने स्टडी सामने आई है। स्टडी के अनुसार, जो लोग लंबे समय तक फोन पर बात करते है उनमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बहुत अधिक तक बढ़ जाने की बात सामने आई है। एक दूसरे अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि हमारे इस आदत से हमें दिल पर भी असर पड़ सकता है और हमें इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ऐसे में हमें इस हालात में ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

तो आइए आज के इस लेख में हम मोबाइल फोन के नुकसान से जुड़े इस स्टीड के बारे में जानते है और यह भी जानने की कोशिश करते है कि इससे हमारे शरीर पर क्या असर पड़ेगा। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी (ESC) में छपि एक रिपोर्ट के मुताबिक जो कोई हर हफ्ते 30 मिनट या उससे भी अधिक समय तक फोन पर बात करता है तो ऐसे में उसे हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यही नहीं सदर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी, ग्वांगझू चीन के अध्ययन लेखक प्रोफेसर जियानहुई किन ने बताया कि लोगों द्वारा जिस तरीके से फोन को इस्तेमाल किया जा रहा है उससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। उनके अनुसार, इससे हमें दिल की बीमारी भी हो सकती है। 

जानकारों का मानना है कि जब कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल होता है तब रेडियोफ्रीक्वेंसी एनर्जी का लो लेवल रिलीज होता है जिससे उसे यूज करने वालों में ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस स्टडी को पूरा करने के लिए कॉल उठाने और करने दोनों को लेकर रिसर्च की गई है और इस बात का खुलासा हुआ है कि हफ्ते में 30 मिनट से अधिक इस पर बात करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

फैमिली हिस्ट्री वालों में 33 फीसदी अधिक देखी गई हाई बीपी की संभावना

इस रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन लोगों की बीपी की फैमिली हिस्ट्री थी उन में 33 फीसदी अधिका हाई बीपी होने की संभावना पाई गई है। यह खतरा उन लोगों में भी पाया गया है जो फोन पर 30 मिनट से अधिक बात करते है। हालांकि इस स्टडी में यह पाया गया है कि जिन लोगों की फैमिली हिस्ट्री नहीं थी बीपी की उन में यह खतरा कम पाया गया है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाओं की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब