लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, खून की कमी, मोटापे को जड़ से खत्म करने के लिए किसी भी कीमत पर खायें ये चीज

By उस्मान | Updated: March 20, 2019 18:12 IST

इसमें न कोलेस्‍ट्रॉल होता है और ना ही ट्रांस फैट। इसमें ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन होता है। डायबिटीज या और मोटापे से पीड़ित लोगों को नाश्ते में इसे खाना चाहिए। इससे उन्हें डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है

Open in App

डायबिटीज, मोटापे, दिल के रोगों से पीड़ित लोगों को खानेपीने का ध्यान रखने की विशेष सलाह दी जाती है।इस मामले में थोड़ी भी लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। दिल्ली की मशहूर न्यूट्रिशनिश्ट और डाइटीशियन शिखा ए शर्मा आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रही हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक है। यह चीज है सूजी। 

सूजी का कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सूजी में ना तो कोलेस्‍ट्रॉल होता है और ना ही ट्रांस फैट। इसमें ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन होता है। डायबिटीज या और मोटापे से पीड़ित लोगों को नाश्ते में उपमा खाना चाहिए। इससे उन्हें डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कि नाश्ते में उपमा खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) मोटापा होता है कम

सूजी डूरम (एक प्रकार का गेहूं) से बनती है जो आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखती है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। दूसरे शब्दों में, आप कम वक्त में वज़न घटा सकते हैं। सूजी बहुत धीरे-धीरे पचती है जिससे आपका फैट कम होने के चांस बढ़ जाते हैं।

2) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

यह डायबिटीज रोगियों के लिये बेहतर चीज है क्योंकि ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता। मैदे के मुकाबले यह रक्‍त में अवशोषण होने में अधिक समय लगाती है, जिससे रोगियों में रक्‍त शर्करा कम ज्‍यादा होने का खतरा नहीं रहता।

3) ऊर्जा का बेहतर स्रोत

सूजी ऐनर्जी बढ़ाने के लिए भी जानी जाती है। ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जिनका लाइफस्टाइल बहुत एक्टिव होता है। ये आपको दिन भर एक्टिव रखती है, अच्छा परफॉर्म करने में मदद करती है और आलस से भी बचाती है। अगर आप सूजी की डिश बना रहे हैं तो उसमें सब्जियां भी मिला लें ताकि उसमें बेहतर फ्लेवर आए और फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाए।

4) पोषक तत्वों का भंडार

सूजी में ढेर सारा जरुरी पोषण होता है, जैसे- फाइबर, विटामिन बी कॉम्‍पलेक्‍स और विटामिन ई आदि। साथ ही इसमें फैट, कोलेस्‍ट्रॉल और सोडियम भी नहीं होता। साथ ही इसमें ढेर सारे मिनरल्‍स भी होते हैं। इसलिये यह एक संतुलित आहार है।

5) हड्डियों के लिए बेहतर

सूजी आपकी हड्डियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छी है। ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाकर उनको मज़बूत बनाती हैं और स्वस्थ रखती हैं। इसमें फास्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम होता है जो कि नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के काम आता है।

6) दिल की सेहत के लिए बेहतर

सूजी आपके लिए के लिए टॉनिक की तरह होती है। ये आपकी दिल की सेहत को बेहतर बनाती है और दिल के दौरे का जोखिम कम करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेमोलिना यानी सूजी में सेलेनियम बहुत उच्च मात्रा में होता है जो कि इंफेक्शन को रोक कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।  

7) कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करने मददगार

सूजी में लो फैट और कोलेस्‍ट्रॉल बिल्‍कुल भी नहीं होता है इसलिए यह उन लोगों के लिये अच्‍छी है जिनका कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाता है। इसमें ना तो ट्रांस फैटी एसिड होता है और ना ही सैचुरेटेड फैट हेाता है।

8) खून की कमी से बचाने में सहायक

सूजी आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसलिए सूजी का सेवन करने से आपके शरीर की आयरन की आवश्यकता पूरी होती है। आय़रन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ये रोजमर्रा के काम के लिए अधिक ऊर्जा देता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडायबिटीजवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब