लाइव न्यूज़ :

हर उम्र के लोगों की मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकता है मोटापा, अध्ययन में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By आजाद खान | Updated: June 8, 2023 16:22 IST

इस शोध में यह पाया गया है कि मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य की समस्या जैसे अवसाद, चिंता और द्विध्रुपीता के बीच एक गहरा संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटापे को लेकर एक स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस खुलासे में यह साफ हुआ है कि मोटापे के कारण आपकी मानसिक समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में जानकारों द्वारा लोगों को संतुलित आहार लेने और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

Health Tips in Hindi:  हाल ही में हुए एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है कि मोटापा के कारण लोगों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं खुलासे में यह भी साफ हुआ है कि यह मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं किसी भी उम्र के लोगों के बीच हो सकती है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि इस कारण लोगों में उदासी, परेशान या फिर अस्थिर देखी गई है। 

इसके अलावा शोध ने यह भी बताया है कि हमें लोगों की मदद करनी चाहिए कि वे मोटापे से मुक्ति पाएं और सेहतमंद रहें। ऐसे में हमारे लिए यह जरूरी बन जाता है कि हम अपना और भी ख्याल रखें और हर रोज सही से खाना लें और रेगुलर एक्सरसाइज किया करें।

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

यह अध्ययन "ट्रांसलेशनल प्साइकिएट्री" नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है जिसमें हर हर उम्र के लोगों का डेटा इस्तेमाल किया गया है। शोध में यह खुलासा हुआ है कि मोटापा के कारण मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं जैसे अवसाद, चिंता और द्विध्रुपीता के बीच संबंध है। 

इस शोध में यह खुलासा हुआ है कि महिलाओं में शिजोफ्रेनिया और निकोटीन की लत के अलावा अधिकांश विकारों के लिए भी अधिक खतरा दिखाई दिया है। यही नहीं खुलासा यह भी हुआ है कि मोटापे से परेशान महिलाओं में अवसादीय दरें गैर-मोटी महिलाओं की तुलना में तीन गुना अधिक थीं, जबकि मोटापे को झेल रहे पुरुष के दिमागी विकारों के प्रभावित होने की दोगुनी संभावना देखने को मिली है। 

इस तरीके से बचें

ऐसे में इस अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि कैसे मोटापा हर उम्र के लोगों मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। इस हालत में हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रख पाएं। इसके लिए हमें संतुलित आहार भी लेना चाहिए साथ ही साथ हर रोज व्यायाम भी करना चाहिए। यही नहीं जब समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो आप डॉक्टरों से भी संपर्क कर सकते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब