लाइव न्यूज़ :

सूंघने और स्वाद की क्षमता खोना कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 29, 2020 12:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देसूंघने और स्वाद की क्षमता खोना कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के एक अग्रणी पेशेवर संघ ने अपनी नयी रिपोर्ट में यह बात कही है।

ह्यूस्टन: सूंघने और स्वाद की क्षमता खोना जानलेवा संक्रामक रोग कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। अमेरिका के चिकित्सा विशेषज्ञों के एक अग्रणी पेशेवर संघ ने अपनी नयी रिपोर्ट में यह बात कही है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑटोलैरीन्जॉलोजी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और सीईओ जेम्स सी डेनेनी ने कहा कि वर्तमान में अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के कई देशों से कोविड-19 से संबंधित मरीजों में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने की रिपोर्टें आई हैं।

इन लक्षणों की रिपोर्टों को देखते हुए एएओ-एचएनएस ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने को भी शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। डेनेनी ने दैनिक आंतरिक चिकित्सा और प्राथमिक देखभाल संबंधी खबरें देने वाली हीलियो प्राइमरी केयर को बताया कि सूंघने की क्षमता खोने की साधारण सी वजह एनर्जी, साइनस संक्रमण या सर्दी-जुकाम होता है और अगर इन स्थितियों के अलावा सूंघने की क्षमता खो जाती है तो ये लक्षण कोविड-19 के हो सकते हैं और उन मरीजों को पृथक करने की जरूरत होती है।

हालांकि, उन्होंने बताया कि इन लक्षणों का समय जरूर अलग-अलग हो सकता है। कोविड-19 के कुछ मरीजों ने इन्हें अपने शुरुआती लक्षण बताया जबकि कुछ अन्यों में ये लक्षण बाद में देखे गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम