लाइव न्यूज़ :

रात को रोशनी में सोने वाली महिलाओं को हो सकता है मोटापा बढ़ने का खतरा

By भाषा | Updated: June 11, 2019 11:44 IST

Open in App

अगर आप रात को सोते समय टेलीविजन चलता हुआ छोड़ देते हैं या फिर लाइट जलाकर सो जाते हैं तो यह आपकी फिटनेस के लिए खतरा हो सकता है। एक अध्ययन में पता चला है कि रात को कृत्रिम रोशनी में सोने वाली महिलाओं में मोटापा बढ़ने का खतरा हो सकता है।

यह शोध पत्रिका जेएएमए इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। इसमें रात को सोते समय कृत्रिम रोशनी और महिलाओं का वजन बढ़ने के बीच संबंध का पता लगाया गया है। शोध के नतीजों से निष्कर्ष निकला कि सोते समय लाइट बंद करने से महिलाओं के मोटे होने की संभावना कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मस्तिष्क पर ऐसा प्रभाव डाल सकता है अधिक इंटरनेट इस्तेमाल, शोध में सामने आई बात

अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने सिस्टर स्टडी में 43,722 महिलाओं के प्रश्नावली डेटा का इस्तेमाल किया जिसमें स्तन कैंसर और अन्य बीमारियों के लिए खतरे वाली चीजों का अध्ययन किया गया। प्रश्नावली में यह पूछा गया कि क्या महिलाएं बिना किसी रोशनी, हल्की-सी रोशनी, कमरे के बाहर से आ रही रोशन या कमरे में टेलीविजन की रोशनी में सोती हैं।

इस सूचना का इस्तेमाल कर वैज्ञानिक मोटापे और रात में कृत्रिम रोशनी में सोने वाली महिलाओं के वजन बढ़ने के बीच संबंध का अध्ययन कर पाए। इसमें पाया गया कि रात में हल्की-सी रोशनी में सोने से वजन नहीं बढ़ता जबकि जो महिला रोशनी या टेलीविजन की रोशनी में सोती हैं उनका पांच किलोग्राम वजन बढ़ने की संभावना 17 फीसदी होती हैं। भाषा गोला मनीषा मनीषा

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब