लाइव न्यूज़ :

पस भरे दर्दनाक बालतोड़ को 2 दिन में सुखाकर रख देंगी ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: October 24, 2019 14:42 IST

कई बार यह छोटी सी दिखने वाली समस्या बहुत घातक साबित होती है। बालतोड़ होने से पीड़ित व्यक्ति का चलना, फिरना, बैठना और सोना हराम हो जाता है। 

Open in App

बालतोड़ एक आम समस्या है जो शरीर के किसी हिस्से में बाल टूटने की वजह से हो सकती है। वास्तव में यह त्वचा का संक्रमण है, जो बालों के छिद्रों या तेल ग्रंथि में होता है। जब अचानक किसी झटके के कारण बाल जड़ से उखड़ जाता है, तो बालतोड़ होने की संभावना बढ़ जाती है। इनके टूट जाने पर यह घाव बन जाता है जिसमें पस बनने के साथ बहुत दर्द होता है। 

इस संक्रमण में सबसे पहले संक्रमित त्वचा लाल हो जाती है और एक दर्दनाक गांठ विकसित हो जाती है। ज्यादातर लोगो को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार यह छोटी सी दिखने वाली समस्या बहुत घातक साबित होती है। बालतोड़ होने से पीड़ित व्यक्ति का चलना, फिरना, बैठना और सोना हराम हो जाता है।

बालतोड़ के लक्षण

आपने नोटिस किया होगा कि ज्यादातर बालतोड़ हाथ, पैर या जांघो पर ही निकलते है। इसके लक्षणों में प्रभावित हिस्से के आसपास की त्वचा का लाल होना, छोटी फुंसी का बनना, आसपास की त्वचा में दर्द के साथ सूजन होना, जलन और पस बनना आदि शामिल हैं।

बालतोड़ से राहत पाने के घरेलू उपाय

1) पान के पत्तेबालतोड़ के इलाज के लिए पान के पत्ते बहुत कारगर साबित हो सकते है। इसके लिए पान के पत्ते को गर्म करके उसमे कैस्टर आयल लगाकर बालतोड़ पर रख कर कपडे से बांध ले। 3-4 दिन में ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

2) पीपल की छाल पीपल के पूरे पेड़ में औषधीय गुण भरे हुए हैं, यही वजह है इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सालों से कई रोगों के इलाज में किया जाता है और इसकी पूजा की जाती है। बालतोड़ से निपटने के लिए पेड़ की छाल को पानी के साथ घिसकर बालतोड़ पर दिन में 2-3 बार लगाने से दर्द दूर होता है और जख्म भी जल्द भरने लगता है।

3) मेहंदीमेहंदी बालतोड़ ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए पिसी हुई मेहंदी का लेप बनाकर सुबह और शाम लगाने से बालतोड़ जल्द ठीक होने लगता है।

4) हल्दी और अदरक अगर आप बालतोड़ की सूजन और जलन से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो हल्दी और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना कुछ दिनों तक बालतोड़ पर लगाएं, ऐसा करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

5) जीरा अगर आप इस समस्या से परेशान है तो जीरे का इस्तेमाल भी आराम दे सकता है। इसके लिए जीरे को पीसकर पेस्ट बना ले। रोजाना इस पेस्ट को बालतोड़ पर लगाने से कुछ ही दिनों में इस तकलीफ से निजात मिल जाता है।

6) नीम के पत्तेबालतोड़ होने पर नीम की पत्तियो को पीस कर प्रभाबित जगह पर लगाकर कपडा बांध ले। इससे आपका बालतोड़ जल्द ठीक हो जाएगा। इसके अलावा आप नीम की छाल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

7) गेहूं के दानेगेहूं के दाने बालतोड़ को ठीक करने में बहुत सहायक होते है। अगर आपको भी यह परेशानी है, तो गेहूं के दानो को मुंह से चबाकर पीस लें। फिर उन्हें बालतोड़ पर लगाये। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से जख्म जल्द सूखने लगता है।

8) अंडाइसके लिए एक अंडे को उबालकर उसकी जर्दी अलग कर लें। अंडे का सफेद वाला हिस्सा इस तरह काटे की वह फोड़े को पूरा ढ़क ले। अंडे के भीगे वाले हिस्से को बालतोड़ पर लगाकर ऊपर से सफेद हिस्सा रखकर कपड़े से बांध लें। इस प्राकृतिक उपाय से फोड़ा ठीक हो जायेगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब