लाइव न्यूज़ :

किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है ज्यादा देर तक खाली बैठे रहना! गंभीर समस्या जैसे कैंसर से हो सकते हैं पीड़ित, जानें नुकसान और बचने का तरीका

By आजाद खान | Updated: May 22, 2023 15:41 IST

अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह कम से कम 150 मिनट की मध्यम-से-जोरदार शारीरिक गतिविधि करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में जो कोई एक जगह बैठे ही रहता है और या फिर हिलता भी नहीं है तो उन्हें इस कारण काफी समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जगह काफी देर तक बैठे रहना किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। जानकार लोगों से इससे बचने और कुछ गैप के बाद उठने या चलने की सलाह देते है। ऐसा नहीं करने वालों को काफी समस्या भी होती है और वे गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते है।

Health Tips in Hindi:  ज्यादा देर तक बैठे रहना या एक जगह पड़ा रहना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपको कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। जानकार कहते है कि मनुष्य को सीधे खड़े रहने के लिए बनाया गया है और उन्हें फिट रहने के लिए बहुत सारी शारीरिक गतिविधियों करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जब मनुष्य एक जगह बैठा ही रहता है और वह कोई शारीरिक गतिविधियां नहीं करता है तो इससे उसे समस्या होने लगती है। 

ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते है कि एक ही जगह काफी देर तक बैठे रहने से हमें क्या नुकसान होता है और इससे बचने का सही उपाय क्या है।

एक जगह बैठे रहने का नुकसान

एक्सपर्ट्स की नजर में एक जगह बैठे रहना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे हमारे शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। जानकारों के अनुसार, इस तरीके से बहुत देर तक लेटे रहने या एक ही जगह पर समय बीताने से आप में दिल की बीमारी, डायबिटीज और कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी होने का खतरा बना रहता है। यही नहीं इस कारण लोगों में कैंसर जैसी गंभीर समस्या भी पैदा होने की आशंका लगी रहती है। 

मामले में कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से फेफड़े, गर्भाशय और पेट के कैंसर सहित कुछ प्रकार के कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह कम से कम 150 मिनट की मध्यम-से-जोरदार शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है। ऐसे में अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे हेल्थ से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है। जानकार कहते है कि हर किसी को ज्यादा देर तक एक जगह बैठे नहीं रहना चाहिए और उन्हें बीच-बीच में एक्सरसाइज भी करते रहना चाहिए। ऐसे में इसके लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है। 

- हर 30 मिनट में काम या स्क्रीन टाइम से ब्रेक लेने की कोशिश करें- ब्लॉक या घर के आसपास घूमें या टहला करें- स्टैंडिंग डेस्क या फिटनेस बॉल का उपयोग करें- घर का काम करें या बागवानी भी कर सकते हैं

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसरफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब