लाइव न्यूज़ :

ज्यादा देर तक एसी में बैठने से आ सकती है चेहरे पर खतरनाक झुर्रियां, बढ़ सकते है लो ब्लड प्रेशर के लक्षण, हड्डियों को रखना है मजबूत तो बाज आए AC की लत से

By आजाद खान | Updated: April 30, 2022 17:30 IST

जानकारों की माने तो ज्यादा देर तक एसी में बैठने से हमें कई परेशानियां हो सकती है। इसलिए इससे दूर ही रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देएसी इस्तेमाल करने में जितना अच्छा लगता है वह उतना ही नुकसानदेह होता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपको कई दिक्कतें भी हो सकती है। यही कारण है कि जानकार एसी की लत से बचने को कहते हैं।

AC Usage in Summer: गर्मियां आते ही लोग एसी के इस्तेमाल में लग जाते हैं। जिनके पास पुरानी एसी होती है, वे उसे साफ कर रिपेयर कराने लगते हैं और जिनके पास नहीं है या खराब हो दई है वे नया एसी लेने लगते हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि गर्मी इतनी जानलेवा पड़ती है कि लोग उसे बर्दाशत नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा देर तक ऐसी के सामने बैठने से आपको कई सारी दिक्कतें भी हो सकती है। जी हां, ज्यादा एसी के इस्तेमाल आपको बहुत परेशानी हो सकती है और आप बीमार भी पड़ सकते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि एसी के ज्यादा इस्तेमाल से हमें क्या परेशानियां हो सकती है और इससे हमारे शरीर पर कितना नुकसान होगा। 

एसी से होने वाली समस्या (AC Usage Problems)

जानकार हमें यह सलाह देते है कि हमें एसी का आदी नहीं होना चाहिए। इससे हमें अनेक शारीरिक नुकसान होते हैं। उनकी नजर में एसी के कारण हमें गंभीर बीमारियां भी होने का डर बना रहता है। आइए जानते है कि एसी से हमें कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती है। 

1. नहीं मिलती है शरीर को साफ हवा (Donot Get Fresh Air)

आपको बता दें कि जब आप एसी को इस्तेमाल करते हैं तो इस हालत में आपको ताजी और ठंडी हवाएं नहीं मिल पाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप सब खिड़कियों को बंद करके एसी को चलाते हैं। ताजी और ठंडी हवाओं के नहीं मिलने से आपके शरीर का ग्रोथ रुक जाता है जिससे आपकी शरीर के विकास में बाधा पड़ जाता है। 

2. हो सकती है खतरनाक झुर्रियां (May Get Wrinkles)

जानकारों का कहना है कि जो लोग ज्यादा समय एसी में बिताते है तो उन्हें खतरनाक झुर्रियां भी हो सकती है। उनका कहना है कि जब आप ज्यादा देर तक एसी में बैठे रहते हैं तो इससे आपके शरीर का पसीना सूख जाता है जिसके साथ शरीर की नमी भी सूख जाती है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और आप में खतरनाक झुर्रियां दिखाई देने लगती है। इसलिए एसी से जितना हो सके बचा कीजिए। 

3. पड़ सकता है हड्डियों पर असर (May Effect Bones)

जब आप लंबे समय तक एसी में बैठे रह जाते हैं तो इससे आपके हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपके हड्डियों में कोई परेशानी है या हड्डी से जुड़ी कोई पुरानी समस्या है तो ऐसे यह परेशानी फिर से उभर सकती है। यही कारण है कि लोगों को एसी की आदी नहीं होने की सलाह दी जाती है। 

4. बढ़ सकते है लो ब्लड प्रेशर के लक्षण (May Increase Low Blood Pressure)

एसी की लत इतनी खराब है कि इससे आपके लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे लोगों को जिनकों लो ब्लड प्रेशर है, उन्हें कम समय तक एसी में बैठना चाहिए। इससे उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सACउच्च रक्तचाप
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब