लाइव न्यूज़ :

पेरेंट्स इस एक आदत में कर ले सुधार, बच्चे हमेशा के लिए छोड़ देंगे फास्ट फूड

By उस्मान | Updated: September 17, 2018 17:30 IST

फास्ट फूड से दांतों में कैविटी, वजन बढ़ने और कैंसर का खतरा हो सकता है। अगर आपका बच्चा फास्ट फूड और चॉकलेट के बेइंतहा शौकीन है और आप उसकी इस खराब आदत से छुटकारा दिलाना चाहते हैं, तो जाने-माने शेफ और टीवी होस्ट रणवीर बरार आपकी मदद कर सकते हैं।

Open in App

छोटों से लेकर बड़ों तक को आज के समय में फास्ट फूड खाना पसंद होता है। उनसे अगर खाने के बारे में पूछा जाए, तो वह हमेशा फास्ट फूड प्रिफर करते हैं। फास्ट फूड से दांतों में कैविटी, वजन बढ़ने और कैंसर का खतरा हो सकता है। अगर आपका बच्चा फास्ट फूड और चॉकलेट के बेइंतहा शौकीन है और आप उसकी इस खराब आदत से छुटकारा दिलाना चाहते हैं, तो जाने-माने शेफ और टीवी होस्ट रणवीर बरार आपकी मदद कर सकते हैं। उनका कहना है कि हिन्दुस्तानी खाने को बच्चों के लिहाज से नहीं बनाये जाने के कारण देश में फास्टफूड का चलन बढ़ा और युवा पीढ़ी का रुझान उस तरफ हुआ। उन्होंने देश की अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिहाज से भारतीय खाने को लज्जत एवं आकर्षक तरीके से बनाने की नसीहत दी।

जायकेदार लेकिन सेहतमंद खाने की परंपरा के हिमायती रहे बरार ने कहा, 'हिन्दुस्तानी खाने को हम उस हिसाब से पेश नहीं कर पा रहे हैं कि वो बच्चों को लुभाए। बाहर का खाना उन्हें लुभा रहा है, इसलिए युवा पीढ़ी में ऐसे खाने को लेकर रुझान बढ़ा है।' 

बरार ने कहा कि यह बिल्कुल माकूल समय है जब हम अपनी युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक हिन्दुस्तानी खाने को लज्जत और रवायत के साथ बनाएं और युवाओं को उनकी ओर आकर्षित करें। उनका मानना है कि इस क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है।

अपनी अलग नफासत और शाही रवायत के लिए मशहूर लखनऊ में पले-बढ़े 40 वर्षीय बरार ने पाक कला जगत में आने का श्रेय अपने शहर को दिया।

उन्होंने कहा 'दरअसल, मैं लखनऊ का हूं और खाने में परंपरा बनाए रखने का श्रेय मेरे शहर के खाने को जाता है। वहां का कोई भी व्यक्ति बाहर जाता है तो उसे अपने शहर का नजाकत भरा खाना बहुत याद आता है।' 

बरार ने कहा, 'मैंने सोचा कि आखिर क्या बात है कि बाहर के खाने में वो बात नहीं आती। लोगों से पूछा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मेरी जिज्ञासा बढ़ती गयी। मैं इस पहेली को सुलझाते-सुलझाते आज इस मुकाम तक पहुंच गया।' 

पाक कला जगत में युवाओं के लिए संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर शेफ ने कहा, 'अब इस उद्योग का दायरा बहुत बड़ा हो गया है। संभावनाओं के नये द्वार खुले हैं। अब पाक कला उद्योग का मतलब केवल शेफ नहीं होता है। खाने के पूरे भूगोल में शेफ एक बहुत छोटा हिस्सा है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब