लाइव न्यूज़ :

4 लक्षण जो बताते हैं कि आपका दिल है पूरी तरह स्वस्थ

By उस्मान | Updated: September 9, 2018 11:26 IST

अगर आपका वजन और बीएमआई नॉर्मल है, तो यह अच्छी बात है। इसका मतलब है कि आपका दिल स्वस्थ है। क्योंकि मोटापा या वजन अधिक होने से हृदय रोग का खतरा भी अधिक होता है। 

Open in App

बड़ों से लेकर कम उम्र के लोगों तक हृदय रोग तेजी से फैलता जा रहा है। दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए आपको एक निश्चित जीवनशैली व्‍यवहार का पालन करने की जरूरत होती है। जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करके हार्ट डिजीज को रोकने के उपाय किए जा सकते हैं। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और थकान से पता चलता है कि दिल की सेहत ठीक नहीं है। दिल्ली के मशहूर डॉक्टर केके अग्रवाल आपको कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी दे रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आप दिल पूरी तरह स्वस्थ है। 

1) नॉर्मल वेटअगर आपका वजन और बीएमआई नॉर्मल है, तो यह अच्छी बात है। इसका मतलब है कि आपका दिल स्वस्थ है। क्योंकि मोटापा या वजन अधिक होने से हृदय रोग का खतरा भी अधिक होता है। 

2) जल्दी थकान महसूस नहीं होना थोड़ा चलने या सीढ़ी चढ़ने के बाद सांस लेने में परेशानी होना दिल के अस्वस्थ होने का लक्षण है। अगर आपको यह लक्षण महसूस नहीं होता है, तो इसका मतलब है आपका दिल सही तरह काम कर रहा है। अगर आप दिनभर थकान के बाद भी शाम को ऊर्जा से भरपूर हैं और पार्टी में जाने के लिए तैयार हैं, तो समझ लीजिए कि आपका दिल स्वस्थ है। क्योंकि थकान और सुस्ती दिल के अस्वस्थ होने के लक्षण हैं। 

3) सीने में दर्द नहीं होना अगर आपकी कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और ईसीजी रिपोर्ट नॉर्मल है, तो यह संकेत है कि आपका दिल स्वस्थ है। इसलिए रेगुलर चेकअप कराएं। अगर आप बिना किसी परेशानी के शारीरिक गतिविधि कर लेते हैं, यानि आपके सीने में दर्द नहीं होता है, तो इसका मतलब है आपका दिल स्वस्थ है। अगर आपके सीने के पास किसी तरह की कोई बेचैनी या दर्द नहीं होता है, तो यह दिल के स्वस्थ होने का संकेत है। क्योंकि सीने में दर्द होना हृदय रोग के आम लक्षणों में से एक है।

 4) हार्ट रेट 72 बीट्स प्रति मिनटहार्ट रेट से भी दिल की सेहत का पता चलता है। अगर आपकी हार्ट रेट 72 बीट्स प्रति मिनट (या 70 से 80 बीट्स प्रति मिनट) है, तो इसका मतलब है कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब