लहसुन के नुकसान : इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन, सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

By उस्मान | Updated: June 26, 2021 11:07 IST2021-06-26T11:07:16+5:302021-06-26T11:07:16+5:30

लहसुन के सिर्फ फायदे ही नहीं, नुकसान भी हैं

side effects of garlic: health benefits and side effects of lehsun or garlic, nutrition facts of garlic in Hindi | लहसुन के नुकसान : इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन, सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

लहसुन के फायदे और नुकसान

Highlightsलहसुन के सिर्फ फायदे ही नहीं, नुकसान भी हैंगर्भावस्था में संभलकर करें लहसुन का सेवनखून के रोगों में हानिकारक है लहसुन का सेवन

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। अनेक गुणों से भरपूर लहसुन कई गंभीर बीमारियों का काल हैं। इसके नियमित से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन इससे सिर्फ फायदे ही नहीं, नुकसान भी होते हैं। चलिए जानते हैं किन लोगों के लिए लहसुन नुकसानदायक हो सकता है। 

लहसुन के पोषक तत्व

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड जैसे कई गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, कार्बोज 21, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का भंडार है।

लहुसन के फायदे

आपको कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, कैंसर, किडनी डिजीज, लीवर डिजीज, कोल्ड, फीवर, डायबिटीज और स्किन प्रॉब्लम्स से बचाने में सहायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति और स्थिति में लहसुन का सेवन फायदेमंद नहीं है।

लहुसन के नुकसान

ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं खत्म होती हैं और इसकी तासीर गर्म होती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ स्थितियों में लहसुन फायदेमंद साबित नहीं होता है और इससे जान को खतरा भी हो सकता है। 

1) हीमोग्लोबिन कम होने पर
अगर आपके खून में हीमोग्लोबिन लेवल कम है, तो आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसमें लहसुन का ज्यादा सेवन करने से हीमोलाइटिस एनीमिया आपको अपनी चपेट में ले सकता है। आम तौर पर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की संख्या कम होती है।

2) ब्लड प्रेशर होने पर
जिन लोगों को ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है उन्हें लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। संभव हो तो बिलकुल भी लहसुन न खायें। क्योंकि लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करता है और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहने वाले लोगों के लिए ये जानलेवा भी साबित हो सकता है।

3) गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करने पर
अगर कोई महिला गर्भनिरोधक दवाई का सेवन कर रही है तो उसे भी लहसुन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल लहसुन और गर्भनिरोधक दवाई मिलकर शरीर में कई ज्यादा गर्मी पैदा करती है जो शरीर के लिए हनिकारक होता है।

4) गर्भावस्था के दौरान
प्रेगनेंसी के दौरान भी गर्भवती महिला को लहसुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ता है।

5) लीवर से जुड़ी समस्या होने पर
अगर किसी को लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या लिवर के बीमार होने के लक्षण कोई इंसान में खुद में देखता है तो उसे लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है। 

Web Title: side effects of garlic: health benefits and side effects of lehsun or garlic, nutrition facts of garlic in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे