लाइव न्यूज़ :

Side Effects Of Cold Water: गर्मियों में तुरंत पी जाते है फ्रिज का ठंडा पानी, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर; जानें कैसे

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2025 12:36 IST

Side Effects Of Cold Water: इस गर्मी में ठंडक बनाए रखें, लेकिन जोखिम से सावधान रहें। बर्फ का पानी पीने से 5 अप्रत्याशित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानें और स्वस्थ गर्मियों के लिए जानकारी रखें।

Open in App

Side Effects Of Cold Water: गर्मियों के मौसम में फ्रीज का ठंडा पानी बहुत अच्छा लगता है। और जब भी बाहर से घर आते है तब हम जल्दी से फ्रीज का पानी पीने लगते है। ठंडा पानी पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और शरीर में ताजगी आती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

लेकिन ये ठंडा पानी जो गर्मी से राहत देता है उसके नुकसान बहुत गंभीर है। गर्मियों में ठंडा पानी पीना भले ही अच्छा लगता हो, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। नतीजतन, आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

यहां बर्फ वाला पानी पीने के नुकसान बताए गए हैं..

1- पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है: 

बर्फ का पानी पीने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ठंडा पानी पचने में काफी समय लेता है। यह भोजन की पाचन प्रक्रिया में बाधा डालता है। अगर आप खाना खाते समय ठंडे पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर भोजन को पचाने के बजाय उस ऊर्जा का इस्तेमाल पानी के तापमान को सामान्य करने में करता है। इसलिए खाना खाते समय कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

2- सिरदर्द: 

धूप से आने के बाद बर्फ का पानी पीने से सिरदर्द हो सकता है। दरअसल, ठंडा पानी पीने से रीढ़ की हड्डी की नसें ठंडी हो जाती हैं, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है। इससे सिरदर्द होता है। साइनस की समस्या से पीड़ित लोगों को भूलकर भी बर्फ का पानी नहीं पीना चाहिए। इससे उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

3- गले की समस्या: 

बर्फ का पानी पीने से शरीर में बहुत ज़्यादा बलगम बनता है। इससे गले में खराश, कफ, सर्दी और गले में सूजन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें बर्फ का पानी पीने से बचना चाहिए।

4- शरीर में पानी की कमी: 

आपको जानकर हैरानी होगी कि बर्फ का पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। दरअसल, बर्फ का पानी आपकी प्यास बुझाता है। ऐसे में थोड़ा पानी पीने के बाद भी आपको पानी पीने का मन नहीं करेगा। इसकी वजह से आप कम पानी पिएंगे, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।

5- बवासीर का खतरा: 

अगर आप लंबे समय तक बर्फ का पानी पीते रहते हैं, तो इससे बवासीर हो सकती है। दरअसल, ज्यादा ठंड में चीजें जमने लगती हैं। इसी तरह बर्फ का पानी पीने से मल सख्त हो जाता है, जो बवासीर का कारण बन सकता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से आंत में घाव भी हो सकता है। इसकी वजह से आपको मल में खून और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बर्फ का पानी आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। पानी हमेशा कमरे के तापमान पर ही पीना चाहिए। लेकिन अगर आप गर्मियों में ठंडा पानी पीना चाहते हैं, तो आप सामान्य से थोड़ा ठंडा पानी पी सकते हैं। लेकिन पानी में बर्फ डालने या फ्रीजर में रखा ठंडा पानी पीने से बचें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”