जन्माष्टमी : मोटापे, ब्लड प्रेशर से बचाता है कृष्ण का पसंदीदा सफेद मक्खन, ये भी हैं 5 फायदे

By उस्मान | Published: September 1, 2018 11:16 AM2018-09-01T11:16:25+5:302018-09-01T11:16:25+5:30

Shree Krishna Janmashtami special: सफेद मक्खन पीले मक्खन की तुलना में अधिक पौष्टिक है। इसमें हानिकारक ट्रांस-फैट नहीं होता है। आपको बता दें कि ट्रांस-फैट दिल की बीमारी, मोटापे और डायबिटीज जैसी विभिन्न बीमारियों के साथ जुड़ा है।

Shree Krishna Janmashtami special health benefits of eating white butter | जन्माष्टमी : मोटापे, ब्लड प्रेशर से बचाता है कृष्ण का पसंदीदा सफेद मक्खन, ये भी हैं 5 फायदे

फोटो- पिक्साबे

इस वर्ष जन्माष्टमी 2 सितंबर 2018 को मनाया जाएगा। जन्माष्टमीभगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म इस दिन हुआ था। वृंदावन में यशोदा और नंदा की देखभाल में बड़े हुए कृष्ण को सभी बहुत प्यार करते थे, लेकिन कृष्ण बहुत शरारती बच्चे थे। कृष्ण को सफेद मक्खन बहुत पसंद था। मां यशोदा द्वारा घर पर बनाया मक्खन वो हमेशा चट कर जाया करते थे। इतना ही नहीं वो अपने दोस्तों को भी मक्खन खिलाया करते थे। यही वजह है कि उन्हें 'माखन चोर' कहा जाता है। 

दूध के मथने पर सफेद मक्खन निकलता है। ऐसा कहा जाता है कि घर पर बना ताजा मक्खन बाजारों में मिलने वाले नमकीन किस्मों से बेहतर विकल्प है। न्यूट्रिशनिश्ट और डाइटीशियन शिखा ए शर्मा के अनुसार, सफेद मक्खन पीले मक्खन की तुलना में अधिक पौष्टिक है। इसमें हानिकारक ट्रांस-फैट नहीं होता है। आपको बता दें कि ट्रांस-फैट दिल की बीमारी, मोटापे और डायबिटीज जैसी विभिन्न बीमारियों के साथ जुड़ा है। 

1) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल 
घर पर बने मक्खन में नमक नहीं होता है जबकि बाजार में मिलने वाले मक्खन में नमक की मात्रा अधिक होती है। ब्लड प्रेशर वाले लोगों को हमेशा हाई  सोडियम वाली चीजों से बचने की सलाह दी जाती है। नमकीन चीजें खाने से रक्त वाहिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है और ब्लड फ्लो कम हो सकता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा होता है।

2) वजन कम करने में सहायक
हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है को सफेद मक्खन से वजन कम होता है। लेकिन, सोडियम कम होने की वजह से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह शरीर में पानी के वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

3) ऊर्जा के बेहतर स्रोत
इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिसे खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। चूंकि इसमें हेल्दी फैट होता है इसलिए इससे आपको नुकसान नहीं होता है।

4) चेहरे पर लाता है निखार
सफेद मक्खन सेलेनियम और विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आपको एक चमकदार और युवा त्वचा देने में मदद कर सकता है। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक या दो बार अपने चेहरे पर सफेद मक्खन लगाना चाहिए।

 

5) जोड़ों में चिकनाई बढ़ाता है
ऐसा माना जाता है कि सफेद मक्खन में मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर तत्व होता है जो जोड़ों में फैट और चिकनाई जोड़ सकता है। दर्द या गठिया से पीड़ित लोग अपने खाने में सफेद मक्खन शामिल कर सकते हैं।

English summary :
Krishna Janmashtami will be celebrated on September 2, 2018. Janmashtami is dedicated to Lord Krishna's worshiping. It is said that Lord Vishnu's eighth incarnation (avatar) Lord Krishna was born on this day, which is celebrated as Krishna Janmashtami. Lord Krishna's favourite food was white butter. White butter is more nutritious than yellow butter available in the market. There is no harmful fats in white butter. White butter saves you from various diseases like heart disease, obesity and diabetes.


Web Title: Shree Krishna Janmashtami special health benefits of eating white butter

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे