लाइव न्यूज़ :

Sexual Health Tips: G-Spot क्या है, महिला को ऑर्गैज्म कैसे दिलाएं? Google पर ज्यादा सर्च होते हैं ये 8 सवाल

By उस्मान | Updated: August 31, 2019 11:09 IST

Sexual Health Tips in Hindi: लिंग को कैसे बड़ा करें, सेक्स कितनी देर तक करना चाहिए, जननांग मस्सों से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है? जानिये सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े ऐसे तमाम सवालों के जवाब.

Open in App

यौन संचारित रोग (एसटीडी) रोगों का खतरा आजकल तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुर्भाग्यवश सबसे ज्यादा युवा इसका शिकार हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सेक्स को लेकर जानकारी का अभाव है। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर लोग सेक्स और उससे जुड़े फायदे-नुकसानों को लेकर किसी एक्सपर्ट से बल्कि गूगल जैसे प्लेटफोर्म पर जानकारी लेना पसंद करते हैं। हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं जिन्हें लोग गूगल पर ज्यादा सर्च करते हैं। 

1) जी-स्पॉट कहां होता है (Where is the G-spot)

जी-स्पॉट एक पैच है जो योनि की ऊपरी दीवार के सामने ठीक पीछे होता है और जब इस एरिया को उत्तेजित किया जाता है तो इसका साइज बड़ा हो जाता है और तभी महिला को ऑर्गैज्म महसूस होता है।

2) महिला को ऑर्गैज्म कैसे दिलाएं (How to make a woman orgasm)

यकीन मानिए इस सवाल का जवाब गूगल के पास नहीं होगा। इस मामले में हर महिला का अनुभव अलग-अलग हो सकता है। बेहतर है कि इस बारे में आप अपनी पार्टनर से बात करें। उससे पूछे कि उसे क्या पसंद है। बेहतर सेक्स के लिए एक दूसरे की जरूरतों को समझना बेहद जरूरी है। वैसे एक्सपर्ट फॉरप्ले की सलाह देते हैं जिसमें किसिंग, अंगों को उत्तेजित करना और ओरल सेक्स शामिल है।

3) जननांग मस्सों से कैसे छुटकारा पाएं (How to get rid of genital warts)

प्राइवेट पार्ट्स पर होने मस्सों का इलाज घर पर करने की कोशिश न करें। इसके लिए किसी बेहतर डॉक्टर से मिलें। मेडिकल एक्सपर्ट आपको कोई क्रीम या दवा का सलाह दे सकता है जिससे मस्से धीरे-धीरे ख़त्म होने लगते हैं। 

4) क्लैप क्या है (What is the clap)

क्लैप = सूजाक (gonorrhea) एक यौन संचारित रोग है। गोनोरिया नीसेरिया गानोरिआ नामक जीवाणु के कारण होता है। इस बीमारी से पुरुष ज्यादा प्रभावित होते हैं। किसी भी यौन सक्रिय व्यक्ति में गोनोरिया की बीमारी पाई जा सकती है।  

5) लिंग को बड़ा कैसे किया जा सकता है (How to get a bigger penis manually)

भाई साहब, एक बात समझ लो...पूरी दुनिया में ऐसी की दवा नहीं है, जो लिंग को बड़ा कर सके। इसके लिए कोई उपाय भी ट्राई मत करना वर्ना आपको जीवनभर के लिए तकलीफ झेलनी पड़ सकती है। 

6) लिंग को कैसे मापें (How to measure a penis)

लिंग को मापने के दो तरीके होते हैं पहला जब तनाव नहीं होता है दूसरा जब तनाव होता है। बिना तनाव लिंग का साइज 3.5 इंच और तनाव होने पर 5 इंच यौन क्रिया के लिए पर्याप्त माना जाता है। 

7) कंडोम खरीदने के लिए क्या उम्र होनी चाहिए (How old do you have to be to buy condoms)

इसके लिए कोई उम्र नहीं है हालांकि दस साल की उम्र के बाद कंडोम खरीदा जा सकता है। जरूरी यह है कि आपको इसे इस्तेमाल करना आना चाहिए। एसटीडी और अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए इससे बेहतर उपाय कुछ और नहीं। 

8) सेक्स कितनी देर तक करना चाहिए (How long does sex last)

साल 2015 के एक सर्वे के अनुसार, सेक्स का बेहतर अनुभव लेने के लिए कम से कम 20 मिनट फॉरप्ले का आनंद लेना चाहिए, जबकि सेक्स क्रिया 7.3 मिनट काफी है। हालांकि इस मामले में सभी लोगों का मत अलग-अलग है। किसी व्यक्ति का बहुत जल्दी स्खलन हो जाता है और कोई देरी तक टिका रहता है।

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत