लाइव न्यूज़ :

रिसर्च : बुजुर्गों से भी कम यौन संबंध बनाते हैं जवान लड़के-लड़कियां, वजह कर देगी हैरान

By उस्मान | Updated: September 14, 2019 16:06 IST

Healthy Sex Tips : एक अध्ययन के अनुसार, वयस्क साल में औसतन 54 बार (हफ्ते में एक बार) जबकि 40-49 आयु वर्ग के लोग साल में 69 बार यौन संबंध बनाते हैं।

Open in App

सेक्स सिर्फ शारीरिक संबंध ही नहीं बल्कि मानसिक संबंध भी होता है। सेक्स के दौरान आप मानसिक रूप से भी एक दूसरे से जुड़ाव महसूस करते हैं। सेक्स एक शारीरिक क्रिया है जो जीवन में प्रजनन के अलावा भी बहुत महत्व रखती है। सेक्स का मकसद केवल बच्चे पैदा करना ही नहीं है, यह मनोरंजन, रिश्ते को बनाए रखने और संतुष्टि पाने के लिए भी किया जाता है। 

सेक्स से जुड़े कुछ सवाल हैं जिनका जवाब सभी को पता होना चाहिए। इनमें मुख्यतः सेक्स कितनी बार करना फायदेमंद होता है, किस उम्र में कितना सेक्स जरूरी है और रिश्ते को बनाये रखने के लिए कितना सेक्स जरूरी है? हाल ही में इन सवालों के जवाब एक अध्ययन में सामने आए हैं। 

हफ्ते में एक बार यौन संबंध बनाते हैं व्यस्कआर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित 2017 के एक अध्ययन के अनुसार, वयस्क साल में औसतन 54 बार (हफ्ते में एक बार) यौन संबंध बनाते हैं।

हफ्ते में दो बार संबंध बनाते हैं 30 साल से कम के लोगइंडियाना में किन्से इंस्टीट्यूट में किए गए शोध के अनुसार 30 से कम उम्र के लोग औसतन साल में 112 बार (सप्ताह में दो बार) सेक्स करते हैं।

हफ्ते में दो बार संबंध बनाते हैं 30-40 साल के लोगयह आंकड़ा 30-39 वर्ष के लोगों में कम हो जाता है, जो साल में केवल 86 बार सेक्स करते हैं जबकि 40-49 आयु वर्ग के लोग साल में 69 बार ही सेक्स करते हैं।  हफ्ते में दो या तीन बार सेक्स सेहत पर नहीं पड़ता असरसोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनालिटी साइंस में लिखने वाले शोधकर्ताओं ने पाया कि जो जोड़े सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करते हैं, वे अपने रिश्ते से ज्यादा खुश रहते हैं। इसी अध्ययन में यह भी पाया गया है कि सप्ताह में एक या अधिक बार सेक्स करने से आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। 

शादी के बाद संबंध बनाने को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोगों का मानना है कि आप शादी के बाद संबंध बनेंगे उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। बहुत ही कम संबंध बनाते हैं लेकिन सेक्स के चरम तक पहुंच पाते हैं। इसमें कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनका मानना था कि शादी के एक साल बाद भी उनके संबंध बनाने की क्षमता कम हो गई और मैं संबंध अब पहले से कम बनाते हैं।

हालांकि सेक्स पार्टनर के संबंध और उनकी मानसिकता पर डिपेंड करता है कि वह कितनी बार संबंध बनाना चाहते हैं लेकिन इंसान को 1 सप्ताह में 3 बार तो संबंध बना ही लेनी चाहिए। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब