वैज्ञानिकों का दावा! शिलाजीत से ताकतवर ये चीज कमजोर पुरुषों के लिए वरदान, 3 दिन में दिखेगा असर
By उस्मान | Updated: October 12, 2019 12:27 IST2019-10-12T12:27:29+5:302019-10-12T12:27:29+5:30
Sex Drive Foods : थकान, कमजोरी और तनाव से हर दूसरा पुरुष पीड़ित है। इसका बुरा असर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ यौन जीवन पर भी पड़ रहा है।

वैज्ञानिकों का दावा! शिलाजीत से ताकतवर ये चीज कमजोर पुरुषों के लिए वरदान, 3 दिन में दिखेगा असर
आजकल थकान, कमजोरी और तनाव से हर दूसरा पुरुष पीड़ित है। इसका बुरा असर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ यौन जीवन पर भी पड़ रहा है। खाने में पोषक तत्वों की कमी और मिलावटी चीजों के सेवन से शरीर अंदर से खोखला बनता जा रहा है। आयुर्वेद में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कई प्राकृतिक चीजें हैं, जिनके नियमित सेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अश्वगंधा उनमें से एक है जिसके नियमित सेवन से इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।
अश्वगंधा को एक औषधीय पौधा माना जाता है। इस जड़ी बूटी का भारत में लगभग तीन हजार सालों से आयुर्वेदिक उपचार में इस्तेमाल होता आ रहा है। हाल ही में यह पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण वैज्ञानिक औषधीय उपचार का भी हिस्सा बन गया है।
इसमें बहुत ही अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं जिस वजह से यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर रक्त को शुद्ध बनाता है। एक शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा के अंदर कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को रिलैक्स करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
तनाव और चिंता होती है दूर
इंडियन जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन ने साबित किया कि जब तनाव और चिंता के स्तर को कम करने की बात आती है तो अश्वगंधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन के लिए तनाव और चिंता से पीड़ित 64 लोगों को रोजाना अश्वगंधा के 300 मिलीग्राम / कैप्सूल दिए गए थे। इन लोगों को 60 दिनों तक कैप्सूल दिए गए और अध्ययन के अंत में यह ध्यान दिया गया था कि रोजाना 500-600 मिलीग्राम के बीच अश्वगंधा खाने तनाव और चिंता को दूर किया जा सकता है।
मांसपेशियों और शरीर को मजबूत बनाने में सहायक
जर्नल ऑफ इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला कि अश्वगंधा की खुराक मांसपेशियों और ताकत के विकास में मदद करती है। अध्ययन के लिए 18-50 साल की आयु के 57 लोगों को लिया गया था। इन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया था, जहां एक को 600 मिलीग्राम अश्वगंधा दिया गया था और एक समूह को इसे खाए बिना जिम करने को कहा गया। अश्वगंधा खाने वालों की मांसपेशियों की ताकत में 1.5-1.7 गुना वृद्धि हुई और मांसपेशियों के आकार में 1.6-2.3 गुना अधिक वृद्धि हुई।
3) फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक
फर्टिलिटी एंड स्टेरिलिटी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने की क्षमता है, खासकर पुरुषों में। फर्टिलिटी से पीड़ित 75 पुरुषों को लेकर तीन महीने की अवधि तक एक अध्ययन किया गया। व्यक्तियों को 5 ग्राम अश्वगंधा की दैनिक खुराक दी गई। अध्ययन के अंत में प्रतिभागियों में शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणु की गुणवत्ता में वृद्धि देखी।
4) शीघ्रपतन के इलाज में मददगार
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे बकरी के दूध के में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।


