लाइव न्यूज़ :

लहसुन को भूनकर खाने के फायदे : सुबह खाली पेट भूनकर खाएं लहसुन, 10 बीमारियों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: March 25, 2021 11:15 IST

जानिए लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे

Open in App
ठळक मुद्देलहसुन में पाए जाते हैं सभी पोषक तत्वइम्यून सिस्टम मजबूत करता है लहसुनभूनकर खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे

लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। आयुर्वेद में लहसुन को कई बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

लहसुन के गुण

लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। लहसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है।

लहसुन में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, पोटैशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके यही गुण इसे उत्तम औषधि बनाते हैं। क्योंकि ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए आवश्यक होते हैं। 

लहसुन को भूनकर खाने के फायदे

शारीरिक थकान के लिएजिन लोगों को शारीरिक थकान लगती है उन्हें अंकुरित लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। इसके लिए लहसुन जितना ज्यादा पुराना होगा, शरीर को उतनी ही ताकत देगा।

कैंसर के लिए लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल के लिएभुना लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। ये खून में मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर दिल को ठीक से काम करने में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर के लिएरोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ये रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है। इसमें धमनियों की सफाई करने की क्षमता होती है। 

इम्यूनिटी पावर के लिएभुना हुआ लहसुन इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम आदि संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से लहसुन चबाना चाहिए। 

एंटी बायोटिक गुणलहसुन में एंटी बायोटिक गुण होते हैं इसलिए अगर चोट लग जाए तब भुने हुए लहसुन को कूटकर इसमें शहद मिलाकर खाने से लाभ होता है। इससे घाव जल्दी भर जाता है।

दांतों के दर्द के लिएभुने हुए भुने लहसुन को पीसकर दांतों में रखने से दर्द में आराम मिलता है। चूंकि इसमें एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं इसलिए ये मुंह की बदबू को भी मिटाता है।

पेट को दुरुस्त रखने के लिएअगर आपका पेट खराब रहता है या जल्‍दी जल्‍दी इंफेक्‍शन हो जाता है। तो भुना हुआ लहसुन खाएं, इससे कब्ज, एसिडिटी, गैस्ट्रिक आदि पेरशानियों से छुटकरा मिलेगा।

पुरुषों के लिएभुने हुए लहसुन के सेवन से शारीरिक क्षमताएं भी बढ़ती है। ये पुरुषों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर वे जल्दी थक जाते हैं या कमजोरी महसूस करते हैं तो दूध के साथ भुने हुए लहसुन चबाकर खाएं।

जल्दी बीमार होने वालों के लिएजिन लोगों को जल्दी ठंड लग जाती है उन्हें भी भुना लहसुन खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्माहट रहती है और तापमान नियंत्रित रहता है। हालांकि गर्मी के मौसम में इसका सेवन ध्यान से करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत