लहसुन को भूनकर खाने के फायदे : सुबह खाली पेट भूनकर खाएं लहसुन, 10 बीमारियों से हो सकता है बचाव
By उस्मान | Updated: March 25, 2021 11:15 IST2021-03-25T11:15:14+5:302021-03-25T11:15:14+5:30
जानिए लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे

लहसुन के फायदे
लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। आयुर्वेद में लहसुन को कई बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
लहसुन के गुण
लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। लहसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है।
लहसुन में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, पोटैशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके यही गुण इसे उत्तम औषधि बनाते हैं। क्योंकि ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए आवश्यक होते हैं।
लहसुन को भूनकर खाने के फायदे
शारीरिक थकान के लिए
जिन लोगों को शारीरिक थकान लगती है उन्हें अंकुरित लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। इसके लिए लहसुन जितना ज्यादा पुराना होगा, शरीर को उतनी ही ताकत देगा।
कैंसर के लिए
लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए
भुना लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। ये खून में मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर दिल को ठीक से काम करने में मदद कर सकता है।
ब्लड प्रेशर के लिए
रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ये रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है। इसमें धमनियों की सफाई करने की क्षमता होती है।
इम्यूनिटी पावर के लिए
भुना हुआ लहसुन इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम आदि संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से लहसुन चबाना चाहिए।
एंटी बायोटिक गुण
लहसुन में एंटी बायोटिक गुण होते हैं इसलिए अगर चोट लग जाए तब भुने हुए लहसुन को कूटकर इसमें शहद मिलाकर खाने से लाभ होता है। इससे घाव जल्दी भर जाता है।
दांतों के दर्द के लिए
भुने हुए भुने लहसुन को पीसकर दांतों में रखने से दर्द में आराम मिलता है। चूंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं इसलिए ये मुंह की बदबू को भी मिटाता है।
पेट को दुरुस्त रखने के लिए
अगर आपका पेट खराब रहता है या जल्दी जल्दी इंफेक्शन हो जाता है। तो भुना हुआ लहसुन खाएं, इससे कब्ज, एसिडिटी, गैस्ट्रिक आदि पेरशानियों से छुटकरा मिलेगा।
पुरुषों के लिए
भुने हुए लहसुन के सेवन से शारीरिक क्षमताएं भी बढ़ती है। ये पुरुषों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर वे जल्दी थक जाते हैं या कमजोरी महसूस करते हैं तो दूध के साथ भुने हुए लहसुन चबाकर खाएं।
जल्दी बीमार होने वालों के लिए
जिन लोगों को जल्दी ठंड लग जाती है उन्हें भी भुना लहसुन खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्माहट रहती है और तापमान नियंत्रित रहता है। हालांकि गर्मी के मौसम में इसका सेवन ध्यान से करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।