लाइव न्यूज़ :

भुनी हुई लौंग खाने के फायदे : सूखी खांसी, अस्थमा, कमजोर इम्यूनिटी जैसी 8 रोगों से राहत दे सकती है लौंग

By उस्मान | Updated: April 9, 2021 12:55 IST

कोरोना काल में आपको जरूर खानी चाहिए भुनी हुई लौंग

Open in App
ठळक मुद्देपोषक तत्वों का खजाना है लौंग सर्दी और खांसी का बेहतर उपाय इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में है सहायक

कड़वे और तीखे स्वाद के कारण बहुत से लोग लौंग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा औषधीय रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद में लौंग का उपयोग मितली, पाचन विकार और फ्लू का इलाज करने के लिए किया जाता है।

लौंग के पोषक तत्व

लौंग में पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, विटामिंस, ओमेगा 3, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं। लौंग का सक्रिय घटक यूजेनॉल तेल है। यह बैक्टीरिया, वायरस और कवक के खिलाफ काम करता है। इस तेल में एंटीसेप्टिक, एनेस्थेटिक गुण होते हैं।

भुनी हुई लौंग खाने के फायदे

पाचन तंत्र के लिए लौंग में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन रोज रात को सोते समय करना आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अगर आप रोज रात को सोते समय लौंग को भूनकर खाएंगे, तो इससे आपकी पेट संबंधित समस्या दूर हो सकती है।

साइनस के लिए नाक में सूजन से राहत दिलाने में लौंग बहुत फायदेमंद है। यह साइनस से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है। आप पूरी लौंग को सूंघकर भी इसका लाभ उठा सकते हैं। रोजाना तीन से चार चम्मच लौंग के तेल को गर्म पानी में मिलाकर पीने से इंफेक्शन नहीं होता है और सांस लेना आसान हो जाता है।

मुंह की बदबू के लिएसांस की बदबू एक आम समस्या है जिससे बहुत से लोग से पीड़ित हैं। इससे राहत पाने के लिए आपको रोज रात को सोते समय 2 लौंग खाकर पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से मुंह की बदबू जैसी समस्याएं दूर हो जाती है।  

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक लौंग आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको संक्रमण और सर्दी से बचाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो आपकी त्वचा और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सर्दी और खांसी के लिएसर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसे विकार आम हैं। ऐसे में लौंग आपको इस समस्या से राहत दिला सकती है। इसके लिए आपको रात को सोने से पहले दो लौंग भूनकर खानी चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम में राहत के साथ गले में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। 

अस्थमा के लिए बदलते मौसम में अस्थमा और अन्य सांस की बीमारियां आम हैं। जिन लोगों को श्वसन संबंधी समस्‍याएं होती हैं उनके लिए लौंग औषधी से कम नहीं है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो छाती और गले में जमा बलगम को निकालने में सहायक होते हैं।

बंद नाक और जुकाम के लिए लौंग का सेवन करने से यह सर्दी और जुकाम आदि लक्षणों को कम करने में मादा मिल सकती है। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको लौंग को भूनकर खाना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब