लाइव न्यूज़ :

Diet tips: प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन से भरपूर ये 7 चीजें शरीर को बना देंगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Updated: December 25, 2020 13:34 IST

Healthy diet tips: कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए और संक्रमण से लड़ने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करें

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट में इम्यून को मजबूत बनाना जरूरीबेहतर इम्यून सिस्टम के लिए पोषक तत्वों की न होने दें कमीखाने में विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जरूरी

कोरोना काल में शरीर को मजबूत बनाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का खाने में होना शामिल है। इन सभी तत्वों में प्रोटीन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में मसल्स बढ़ाने के लिए जरूरी है। 

प्रोटीन शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाता है। ऐसा माना जाता है कि शाकाहारियों के पास प्रोटीन के ज्यादा विकल्प नहीं होते। लेकिन यह सच नहीं है। ऐसे कई शाकाहारी फूड्स हैं जिनमें नॉन-वेज से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। 

ऐसे में शाकाहारी लोगों को चिंतित होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम कुछ ऐसे ही वेज फूड्स के बारे में बात करने वाले हैं जो प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत होते हैं। इस मामले में यह अंडे, चिकन,मीट आदि नॉन-वेज फूड्स से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। 

मसूर की दालएक कप पके हुए मसूर की दाल में तकरीबन 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। सूप और दाल में इस्तेमाल किया जाने वाला मसूर आपके शरीर के लिए फाइबर की दैनिक जरूरत के 50 प्रतिशत हिस्से की आपूर्ति करता है। फाइबर पेट और पाचन को दुरुस्त रखने के लिए मददगार होता है।

नट्सशरीर में प्रोटीन की आपूर्ति बढ़ानी है तो नट्स और बटर खाना शुरू कर दें। एक औंस नट्स में तकरीबन 7 ग्राम प्रोटीन होता है। आप हर रोज एक मुट्ठी बादाम, मूंगफली या काजू आदि का सेवन कर सकते हैं। यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने का काम करता है।

चीया के बीजशाकाहारियों के लिए चीया के बीज प्रोटीन के बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। 35 ग्राम चीया के बीज में 13 ग्राम फाइबर और 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा ये आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं।

बादाम का मक्खनपीनट बटर की तुलना में बादाम मक्खन में अधिक फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन होता है। आप अपने दलिया, स्मूदी में बादाम मक्खन का एक स्कूप जोड़ें, या इसे केले के ऊपर या खट्टे टोस्ट के टुकड़े पर डालें। प्रति दो चम्मच में सात ग्राम प्रोटीन होता है।

क्विनोवाचौलाई यानी कि एमरैंथ का इस्तेमाल दुनिया भर में सब्जी और अनाज के रूप में किया जाता है। क्विनोओ भी एक तरह का अनाज है। ये दोनों प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत होते हैं। एक कप चौलाई और क्विनोआ में नौ ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के अलावा इनमें फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

तिल के बीजतिल के बीज में लिगनेन होता है, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। तीन चम्मच में पांच ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसे हड्ड‍ियों की मजबूती से लेकर घने-लंबे बाल तक- तिल का प्रयोग शरीर के हर हिस्‍से के लिए बेमिसाल माना जाता है।

टोफूये दोनों सोयाबीन से बनाए जाते हैं और प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत होते हैं। टोफू को बीन दही से पनीर की तरह बनाया जाता है जबकि टेम्पे को मैच्योर्ड सोयाबीन से तैयार किया जाता है। टोफू के पास अपना कोई टेस्ट नहीं होता। ऐसे में इसे बनाने में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल होता है उन्हीं के स्वाद में ढल जाता है। सौ  ग्राम टोफू या टेम्पे में तकरीबन 10-20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब