लाइव न्यूज़ :

AIIMS ने निकाला तोड़, गर्भवती महिलाएं होंगी एनीमिया मुक्त, गर्भावस्था के दौरान नहीं खानी पड़ेंगी आयरन की गोलियां

By एसके गुप्ता | Updated: March 1, 2020 09:06 IST

एक शोध के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर, बिहार के मधुबनी और मध्यप्रदेश के सीहोर की 61% गर्भवती महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी पाई गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी से होने वाले रोग एनीमिया का तोड़ निकाला है. एम्स ने केंद्र सरकार से अपील की है कि महाराष्ट्र के नागपुर, विदर्भ, उस्मानाबाद, वाशिम, गढ़चिरोली, नंदूरबार सहित देश के आकांक्षी जिलों-क्षेत्रों में इस शोध का लाभ गर्भवती महिलाओं को दिया जाए.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी से होने वाले रोग एनीमिया का तोड़ निकाला है. जिससे महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आयरन की गोलियां नहीं खानी पड़ेंगी. एम्स ने केंद्र सरकार से अपील की है कि महाराष्ट्र के नागपुर, विदर्भ, उस्मानाबाद, वाशिम, गढ़चिरोली, नंदूरबार सहित देश के आकांक्षी जिलों-क्षेत्रों में इस शोध का लाभ गर्भवती महिलाओं को दिया जाए.

एम्स सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. पुनीत मिश्रा ने कहा कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में करीब 200 गर्भवती महिलाओं पर एम्स ने रिसर्च किया है. इन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, हीमोग्लोबिन कम होना जैसी समस्याएं थीं. जिन्हें तीन माह की गर्भवास्था के बाद फेरिक कार्बोक्सीमालटोस (एफसीएम) इंजेक्शन लगाया गया. जिसके बाद इन महिलाओं के स्वास्थ्य में जबरदस्त बदलाव देखने में आया है. न केवल गर्भवती महिलाएं बल्कि उनके शिशु के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है.

एम्स सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. शशिकांत ने इस संबंध में केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि इस इंजेक्शन का लाभ देश के आकांक्षी जिलों की गर्भवती महिलाओं को मिले. प्रो. पुनीत मिश्रा ने लोकमत समाचार से कहा कि ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में फेरिक कार्बोक्सीमालटोस इंजेक्शन का इस्तेमाल लोगों में खून की कमी दूर करने के लिए होता है. लेकिन विश्व में एम्स ने पहली बार गर्भवती महिलाओं पर इस इंजेक्शन का प्रयोग कर शोध किया है. जिसके नतीजे काफी साकारात्मक नजर आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह महाराष्ट्र सहित देश के आकांक्षी जिलों में गर्भवती महिलाओं के लिए यह इंजेक्शन फ्री में उपलब्ध कराए. यह इंजेक्शन गर्भावस्था में एक बार लगता है और इसे लगाने के बाद आयरन की गोलियां खाने से गर्भवती महिला को मुक्ति मिल जाती है.

नागपुर की 61% गर्भवती महिलाओं में एनीमिया

एक शोध के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर, बिहार के मधुबनी और मध्यप्रदेश के सीहोर की 61% गर्भवती महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी पाई गई थी. मिश्रा ने कहा कि भारत में एनीमिया मुक्त अभियान पिछले 60 वर्षों से चल रहा है. लेकिन एम्स ने वर्ष-2018 में एनीमिया मुक्त अभियान की शुुरुआत की है. जिसके बाद केंद्र सरकार ने हर वर्ष 3% एनीमिया मुक्तिकरण का लक्ष्य रखा है. इस दिशा में ताकत वाला चावल-फोर्टिफाइड राइस बांटने की योजना पर काम चल रहा है. सरकार अगर एफसीएम की सुविधा देश के अस्पतालों और मेटरनिटी सेंटर में मुफ्त उपलब्ध करा देगी तो इससे एनीमिया को नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी.

टॅग्स :एम्समहाराजपुरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम