लाइव न्यूज़ :

Diet tips: सर्दियों में मिलने वाला ये सस्ता फल कैंसर, कब्ज, बीपी, हेपेटाइटिस जैसे रोगों से दिला सकता है छुटकारा

By उस्मान | Updated: January 9, 2021 12:04 IST

आलूबुखारा खाने के फायदे : सेहत का खजाना है यह खट्टा-मीठा फल, कई रोगों से बचाने में सहायक

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन सी का भंडार है आलूबुखारा कम कैलोरी होने के कारण वजन कम करने में सहायकसर्दियों में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इसका सेवन जरूरी

सर्दियों के मौसम में कई फल-सब्जियां मिलती हैं जो सेहत के लिए जरूरी हैं। इन्हीं में से एक आलूबुखारा है। यह हल्के लाल रंग का फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें शरीर के लिये सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। 

माना जाता है कि आलूबुखारा में मिनरल, विटामिन, डायट्री फाइबर, सार्बिटॉल, आईसेटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। वजन कम करने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है क्योंकि 100 ग्राम आलूबुखारा में 45 कैलोरी होती है। 

इसे ताजा या फिर सुखाकर भी खाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा कई सारी बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, हाई ब्‍लड़ प्रेशर, स्‍ट्रोक और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाने में सहायक है और यह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाता है। चलिए जानते हैं कि इसे खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

कैंसर से बचाने में सहायककैंसर को रोकने के लिये आलूबुखारा बहुत फायदेमंद है। आलूबुखारा को छिलके के साथ खाना चाहिए। क्योंकि यह ट्यूमर की सेल्स को बढ़ने से रोकता है। साथ ही महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करना चाहिए।

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में सहायकसूखे प्‍लम बोरान का बेहतर स्‍त्रोत है जिससे हड्डियों के घनत्‍व में सुधार में मदद मिलती है। नेचुरल मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित एक अध्‍ययन में पाया गया कि सूखे प्‍लम खाने से पुर बोन मिनरल डेनसिटी के रोगियों में बोन टर्नोवर मार्कर के सीरम का लेवल कम हो गया था।

आंखो की रोशनी बढ़ाने में मददगारआलूबुखारा आंखों की सेहत के लिये बहुत फायदेमंद है। इस फल में विटामिन सी और ई की मात्रा है। ये दोनो पोषक तत्व है आंखों की रोशनी के लिए जरूरी हैं। 

कब्ज करता है दूरआलूबुखारा विटामिन और मिनरल्स का खजाना है। इसे खाने से मां और शिशु दोनो का विकास होता है। गर्भावस्था में महिलाओ को अक्सर कब्ज की समस्या होती है, इससे राहत पाने के लिए आलूबुखारा का सेवन करें। यह इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। 

वजन करता है कमयूनिवर्सिटी इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी हेल्‍थ एंड सोसायटी द्वारा किए गए एक ताजा अध्‍ययन में पाया कि वजन और मोटापे से ग्रस्‍त लोगों ने 12 हफ्ते तक रोजाना सूखे प्‍लम खाकर लगभग 2 किलो वजन कम कर लिया था। प्‍लम ऊर्जा का बेहतर स्‍त्रोत हैं। ये देरी से पचते हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। ये घुलनशील फाइबर का अच्‍छा स्‍त्रोत हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

हाइपरटेंशन का खतरा होता है कमइसमें मौजूद हाई पोटेशियम से ब्‍लड प्रेशर रेगुलेट करने में मदद मिलती है। सौ ग्राम सूखे प्‍लम में 745 मिलिग्राम पोटेशियम पाया जाता है। अहमद टी और उनके सहयोगियों ने अपने एक अध्‍ययन में पाया कि सूखे प्‍लम को भिगोकर उसकी केवल एक खुराक खाने वाले मरीजों को ब्‍लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिली थी।

हेपेटाइटिस के इलाज में सहायकप्‍लम में हाई फाइबर होने की वजह से ये लीवर डिसऑर्डर के इलाज में भी सहायक हो सकता है। लीवर सेल्‍स डैमेज होने की वजह से लीवर एंजाइम का लेवल बढ़े लोगों पर एक अध्‍ययन किया गया। इन लोगों को तीन सूखे प्‍लम दिए, जिन्‍हें रातभर पानी में भिगोकर रखा गया था। आठ हफ्ते बाद ये परिणाम देखने को मिला कि इन लोगों को लीवर की बीमारियों में फायदा हो रहा था।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडविंटर फिटनेससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार