खूनी बवासीर का इलाज : खूनी बवासीर में खाने-पीने की 10 चीजों से करें परहेज
By उस्मान | Updated: March 12, 2021 08:40 IST2021-03-12T08:40:49+5:302021-03-12T08:40:49+5:30
पाइल्स में खाने-पीने का ख़ास ध्यान रखें, वरना बीमारी जल्दी ठीक नहीं होगी

बवासीर का इलाज
बवासीर दो तरह की होती है। एक जिसमें गुदा के बाहर मस्से हो जाते हैं और दूसरा जिसमें मस्सों में खून आता है जिसे खूनी बवासीर कहा जाता है। किसी भी तरह की बवासीर में खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
आपका डॉक्टर यह सुझाव दे सकता है कि आप ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें फाइबर ज्यादा पाया जाता है। चूंकि बवासीर कब्ज से होने वाली बीमारी है इसलिए फाइबर वाली चीजें खाने से मल नरम हो सकता है। पानी और अन्य तरल पदार्थ, जैसे फलों के रस और सूप भी मददगार हो सकते हैं।
बवासीर होने पर क्या नहीं खाना चाहिए ?
यदि बवासीर पुरानी कब्ज के कारण होता है, तो बहुत सारे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। आपको पनीर, चिप्स, फास्ट फूड, आइसक्रीम, मांस और कुछ फ्रोजन और स्नैक फूड से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बीमारी में आपको किन-किन चीजों से बचना चाहिए-
डीप-फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स
प्रोसेस्ड फूड जैसे फ्रोजन मील, फास्ट फूड और डीप फ्राइड फूड आइटम भारी और पचने में मुश्किल होते हैं। इनमें कम पोषक तत्व, भरपूर नमक और अन्हेल्दी फैट होता है। ये सभी पाचन को खराब कर सकते हैं और कब्ज बना सकते हैं।
मसालेदार भोजन
मसालेदार खाना खाना पसंद है? लेकिन अगर आपको बवासीर है, तो दो बार सोचें क्योंकि इससे अधिक दर्दनाक मल त्याग हो सकता है। अगर आपका बवासीर पहले से ही खराब है या खून बह रहा है तो आपको और ज्यादा समस्या हो सकती है।
शराब
बवासीर में आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए। शराब न केवल कुछ पोषक तत्वों को कम करके पाचन संतुलन को बाधित करती है बल्कि आंत पर भी असर डालती है और आपकी समस्या को बढ़ा सकती है।
डेयरी उत्पाद
डेयरी उत्पादों से कई बार गैस बनना, पेट में ऐंठन और कब्ज हो जाता है। बीमारी के दौरान दूध, पनीर, और अन्य डेयरी अधिक परेशान कर सकते हैं। इस दौरान ऐसी चीजों से तौबा करें।
कच्चे फल
जब यह बवासीर के लक्षणों में सुधार करने की बात आती है तो फल बेहतर उपाय हैं। हालांकि आपको पके हुए फलों का ही सेवन करना चाहिए। थोड़े कच्चे या ठोस फल जैसे अनार, कच्चा केला में कब्ज या जलन पैदा करने वाले यौगिक हो सकते हैं जो दर्द और पीड़ा को बढ़ा सकते हैं।
मैदा
सफेद चावल, सफेद ब्रेड और बैगल्स जैसे परिष्कृत अनाज, दुकानों पर आपके द्वारा खरीदे गए कुकीज़ या केक में चोकर की मात्रा कम होती है। इनमें फाइबर भी बहुत कम होते हैं। ऐसी चीजें परेशानी बढ़ा सकती हैं।
नमकीन खाद्य पदार्थ
नमकीन खाद्य पदार्थ खूनी बवासीर में परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन चीजों के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जो पाइल्स में नुकसानदायक है। यह चीजें रक्त वाहिकाओं को प्रभावित कर सकती है, जीसे दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
बवासीर में क्या खाएं?
बवासीर होने पर आपको खूब पानी पीना चाहिए, रोगियों को दिन में 4 से 5 लीटर पानी ज़रूर पीना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं।
साबुत अनाज पाइल्स को ठीक करने में साबुत अनाज काफी फायदेमंद है। अंकुरित अनाज और फलों का सेवन बेहतर उपाय है। हमेशा पके हुए फलों का सेवन करें।