लाइव न्यूज़ :

अगर आप भी करते है जिम तो पहले जान लें ये बातें, जानें Gym करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

By आजाद खान | Updated: November 12, 2022 17:41 IST

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग जिम करने में रूचि रखते है उन्हें यह चाहिए कि वे पहले इस बात का पता लगा लें कि कहीं उन्हें दिल की बीमारी तो नहीं है ना। अगर उन्हें दिल की कोई समस्या नहीं है तो वे जिम कर सकते है, लेकिन अगर उन्हें दिल की समस्या है तो पहले वे इस पर विचार करें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल का दौरा पड़ना आज कल आम बात हो गया है। हाल ही में फिल्मी जगत के कई बड़े-बड़े अभिनेताओं को हर्ट अटैक हुआ है। उनका दिल का दौरा पड़ने का कारण जिम है।

Heart Attack in Gym: दिल का दौरा पड़ना आजकल आम बात हो गया है। हाल ही में टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का हर्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। सिद्धांत पहले एक्टर नहीं है जिनका जिम के कारण मौत हुई है। इससे पहले टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और हाल ही में जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी दिल का दौरा पड़ चुका है जिससे उनकी मौत हो गई है। 

ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों जिम करने वालों को ज्यादा दिल का दौरा पड़ रहा है। इस बारे में हमने कुछ जानकारों से इससे संबधिंत जानकारियां लेनी चाही, तो आइए जान लेते है कि इस बारे में जानकार क्या कहते है। 

40 साल से ज्यादा उम्र वाले में बढ़ जाता है खतरा

एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों का 40 साल से ज्यादा उम्र है, उन्हें दिल की बीमारी होने की ज्यादा संभावना रहती है। ऐसे में 40 के उम्र वाले जिन लोगों डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की भी शिकायत होती है, उन लोगों में इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। 

यही कारण है कि इन सब समस्या से जूझ रहे लोगों को पहले यह चेक कर लेना जरूरी होगा कि कहीं उन्हें दिल की बीमारी तो नहीं है ना, तब जाकर उन्हें जिम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में 40 से ज्यादा उम्र वाले लोग अगर जिम करते है तो उन्हें इससे सावधान रहना चाहिए। 

एक्सरसाइज में न बढ़ाएं ज्यादा वजन

जानकारों की माने तो जो लोग जिम करते है उन्हें उतना ही वजन उठाना चाहिए जितना वे संभाल सके। उन्हें कभी भी ज्यादा वजन या किसी की बराबरी में ज्यादा वजन नहीं उठाना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो यह जिम उसके लिए हानिकारक हो सकता है। 

एक्सरसाइज के दौरान यह भी ध्यान रखना होगा कि आप ब्रिस्क वाकिंग अपने शरीर और उम्र के अनुसार ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर उम्र के लिए अलग-अलग ब्रिस्क वाकिंग होता है। ऐसे में अगर कोई बिना जाने समझे और ऐसे ही ब्रिस्क वाकिंग करने लगेगा तो हो सकता है कि उसे हर्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या हो जाए। 

तनाव, स्ट्रेस और नींद की कमी को भी है खतरा

जो लोग तनाव, स्ट्रेस और नींद की कमी से परेशान है उन पर भी दिल का दौरा पड़ने की संभावना ज्यादा बन जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी खराब लाइफस्टाइल साथ ही साथ हमारा रहन-सहन हम में तनाव, स्ट्रेस और नींद की कमी को बढ़ावा देता है जिससे हर्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

ऐसे में इन लोगों को अपने लाइफस्टाइल का ख्याल रखना चाहिए और उन्हें कोशिश करना चाहिए कि वे तनाव, स्ट्रेस और नींद की कमी से खुद का बचाव करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार