लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर पार्टी के हैंगओवर को अगली सुबह इस तरह उतारें

By गुलनीत कौर | Updated: January 1, 2018 11:35 IST

इस एक ड्रिंक को थोड़े-थोड़े अंतराल में पीने से उतर जाता है पार्टी का हैंगओवर।

Open in App

पार्टी में अधिक खा-पी लेना और फिर अगले दिन तबीयत का खराब होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर हम पार्टी में अधिक स्पाइसी फूड खा लेते हैं। इसके अलावा जो लोग अल्कोहल पीने के शौकीन होते हैं वे पार्टी मूड के चलते अधिक पी भी लेते हैं जिसका खामियाजा उन्हें अगली सुबह हैंगओवर के रूप में भरना पड़ता है।

न्यू ईयर करीब है और अगर आपने इस बार न्यू ईयर की जोरदार पार्टी का प्लान बना रखा है और चाहते हैं कि अगले दिन यानी नए साल के पहले दिन आपकी तबीयत खराब ना हो तो यहां बताए जा रहे कुछ टिप्स को फॉलो करें। इनके अनुसार पार्टी की अगली सुबह उठते ही आपको कुछ ऐसे काम करने चाहिए जिनसे आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सही महसूस कर सकें।  

खूब पानी पिएं

पार्टी की अगली सुबह उठने के ठीक बाद सबसे पहले पानी पिएं। संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं। पानी धीरे-धीरे पीना है और कम से कम 2 से 3 गिलास पानी जरूर पिएं। अगर अधिक पानी पीने की इच्छा ना हो तो कुछ देर रुक कर नारियल पानी पी सकते हैं। ये नार्मल पानी से अधिक असरदार माना जाता है। 

कसरत है जरूरी

हैंगओवर की हालत में किसी का भी एक्सरसाईज करने का मन नहीं करता लेकिन यहां हम हार्ड नहीं, लाइट एक्सरसाईज की बात कर रहे हैं। हैंगओवर होने पर कमरे में टहलें। बीच में 2 से 3 मिनट रेस्ट लें और फिर से टहलें। या इसके अलावा सुबह सुबह किसी पार्क में भी टहलने जा सकते हैं। और अगर हालत कुछ बेहतर लगने लगे तो जॉगिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है। 

हेल्दी ब्रेकफास्ट

हैंगओवर होने पर सिर्फ और सिर्फ लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ही करें। कुछ भी हैवी खाने की कोशिश ना करें। ब्रेड, अंडा, लाइट केक, ऐसी चीजों का ब्रेकफास्ट करें। 

केला खाएं

अगर पार्टी में अधिक खाने से पेट लूज हो गया है तो ऐसे में केला खाना सही है। इसके अलावा केले में मौजूद पोटैशियम तत्व हैंगओवर को कम करने में भी मदद करता है। 

शहद और नींबू

अगर हैंगओवर बर्दाश्त ना होने पाए तो सुबह उठते ही गुनगुने पानी में थोड़ा शहद और नींबू डालकर पी जाएं। 15 से 20 मिनट का इन्तजार करें। अगर फिर भी ठीक ना लगे तो इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं। 

टॅग्स :न्यू ईयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम