लाइव न्यूज़ :

मोटे कर्मचारी कंपनियों के उत्पादकता को कर सकते है प्रभावित...बढ़ा सकते हैं कंपनी का खर्च, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By आजाद खान | Updated: June 20, 2023 13:58 IST

इस रिसर्च पर बोलते हुए एंड कंपनी की सह-लेखक श्रद्धा शिंदे ने भी कहा कि "कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्य पर मोटापे के पर्याप्त बोझ को देखते हुए, नियोक्ताओं को इस अध्ययन द्वारा दिखाए गए संकेतों पर ध्यान देना चाहिए, जो इन व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमोटे लोगों को लेकर एक चौंकाने वाला रिसर्च सामने आया है। रिसर्च में कहा गया है कि मोटे कर्मचारी कंपनियों के उत्पादकता को प्रभावित कर सकते है। यही नहीं वे कंपनी के खर्च को भी बढ़ा सकते है।

वाशिंगटन डीसी:  मोटापे को लेकर एक नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिसर्च के अनुसार, मोटापे से पीड़ित लोग काम पर कम उत्पादक हो सकते हैं जिस कारण कंपनियों के खर्च बढ़ भी सकते हैं। यही नहीं मुटापे से ग्रस्त लोगों में कई और तरह की बीमारियों के भी होने की आशंका और भी बढ़ जाती है। 

स्टडी में यह भी साफ हुआ है कि मोटापा अमेरिका में काफी लोगों को है और यूएस के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दा भी है। 

रिसर्च में क्या खुलासा हुआ है

बता दें कि शिकागो में एंडोक्राइन सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन में एक इंडस्ट्री स्पोर्ट ताजा रिसर्च के अनुसार, जो लोग मोटे वे कंपनी के लिए कम उत्पादक साबित हो सकते है और इससे कंपियों का खर्च भी बढ़ सकता है। रिसर्च में यह पाया गया है कि संयुक्त राज्य में लगभग 42 फीसदी लोग मोटापे से परेशान है। 

यही नहीं खुलासा यह भी हुआ है कि इस तरह के मोटे कर्मचारियों को टाइप 2 डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, सोने की परेशानी, दिल की बीमारी और कैंसर होने का ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में ये सभी बीमारियां कर्मचारियों में कम कार्य कार्य उत्पादकता में योगदान करती है।

नियोक्ताओं के लिए दिए गए सलाह

इस रिसर्च पर बोलते हुए इली लिली एंड कंपनी के एमडी, क्लीयर जे. ली ने कहा है कि "मोटापा वाले कर्मचारियों की तुलना में सामान्य वजन वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति, कार्य में क्षमता का कमी, और कार्य उत्पादकता में ऊँचा नुकसान हो सकता है, यह आधार पर कार्यों के मुआवजे को देखते हुए नियोक्ताओं को ध्यान देना चाहिए।"

एंड कंपनी की सह-लेखक श्रद्धा शिंदे एमबीए ने भी कहा कि "कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्य पर मोटापे के पर्याप्त बोझ को देखते हुए, नियोक्ताओं को इस अध्ययन द्वारा दिखाए गए संकेतों पर ध्यान देना चाहिए, जो इन व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।" 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सअमेरिकाफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम