Bharat Biotech’s ROTAVAC vaccine: बच्चों को डायरिया से बचाने में उपयोगी, भारत बायोटेक का रोटावैक टीका पेश, नाइजीरिया में 14 प्रतिशत बच्चे हर साल...

By भाषा | Published: August 24, 2022 03:58 PM2022-08-24T15:58:45+5:302022-08-24T15:59:53+5:30

Bharat Biotech’s ROTAVAC vaccine: रोटावायरस से दुनिया में होने वाली मौतों में नाइजीरिया की 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नाइजीरिया में हर साल पांच साल से कम उम्र के करीब 50,000 बच्चों की मौत रोटावायरस संक्रमण के कारण होती है।

Nigeria introduces Bharat Biotech’s ROTAVAC vaccine immunisation in children Useful protecting diarrhea | Bharat Biotech’s ROTAVAC vaccine: बच्चों को डायरिया से बचाने में उपयोगी, भारत बायोटेक का रोटावैक टीका पेश, नाइजीरिया में 14 प्रतिशत बच्चे हर साल...

वैक्सीन अब एशिया, अफ्रीका, लातिनी अमेरिका और पश्चिम एशिया के कई देशों में उपलब्ध है। 

Highlightsविकासशील देशों में बच्चों के बीच संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं।नाइजीरिया जैसे देशों में बच्चों तथा कमजोर आबादी के लिए किफायती दवाओं की पेशकश कर रहे हैं।

Bharat Biotech’s ROTAVAC vaccine: भारत बायोटेक ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी रोटावायरस ओरल वैक्सीन (टीका) रोटावैक को नाइजीरिया में पेश किया है। यह वैक्सीन बच्चों को जानलेवा डायरिया बीमारी से बचाती है।

इस समय रोटावायरस से दुनिया में होने वाली मौतों में नाइजीरिया की 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नाइजीरिया में हर साल पांच साल से कम उम्र के करीब 50,000 बच्चों की मौत रोटावायरस संक्रमण के कारण होती है।

भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने एक बयान में कहा, ‘‘हम विकासशील देशों में बच्चों के बीच संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं और अफ्रीकी महाद्वीप में नाइजीरिया जैसे देशों में बच्चों तथा कमजोर आबादी के लिए किफायती दवाओं की पेशकश कर रहे हैं।’’ यह वैक्सीन अब एशिया, अफ्रीका, लातिनी अमेरिका और पश्चिम एशिया के कई देशों में उपलब्ध है। 

Web Title: Nigeria introduces Bharat Biotech’s ROTAVAC vaccine immunisation in children Useful protecting diarrhea

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे