लाइव न्यूज़ :

Winter Corona Diet Chart: सर्दी और कोरोना से बचने के लिए यह है रामबाण डाइट प्लान, आज से आपने खानपान में करें इन्हें शामिल

By आजाद खान | Updated: January 14, 2022 17:24 IST

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए आप अंडे, मछली, टॉफू और दाल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों का कहना है कि सर्दी और कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने की जरुरत है। इसके लिए आपको प्रोटीन और कैलोरी का भी सहारा लेना पड़ेगा। कोरोना रोगी को स्वाद नहीं मिलने पर मसालों के इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

पहले कोरोना और फिर ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हेल्थ जानकार लगातार लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। इम्यूनिटी सिस्टम आपके शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है। इसकी सहायता से बीमारी से परेशान लोग जल्द रिकवरी भी करते हैं। ऐसे में जब कभी भी आपको ऐसा एहसास हो कि आपके शरीर के अंदर कोरोना या कोरोना का वैरिएंट ओमीक्रोन की लक्षणें (Omicron symptoms) दिखाई दे रही हैं, ऐसे आप तुरंत कोरोना का टेस्ट करवाए और फिर अपना डाइट प्लान चेंज करें। अपने शरीर में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद इन चीजों का आज से ही सेवन करना शुरू कर दें। 

तुरंत करें प्लांट फूड का सेवन

प्लांट फूड का सेवन कर आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ा सकते हैं। ZOE कोविड स्टडी के मुताबिक, जो लोग प्लांट फूड का सेवन करते हैं वे गंभीर रुप से बीमार कम पड़ते हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 40 फीसदी कम हो जाती है। यही नहीं जानकार यह भी कहते हैं कि इस फूड को खाने वालों में कोरोना वायरस के चपेट में आने का खतरा 10 फीसदी तक टल जाता है। प्लांट फूड में हरी पत्तेदार सब्जियों आती है जिसमें विटामिन-ए, बी6 और बी12 होता है। इसके फूड के अंदर कुछ फल भी आते है जिनसे हमें विटामिन-ए और विटामिन-सी मिलता है। वहीं बीज प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन-ई और आयरन का भी इस फूड को एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

कोरोना से बचने के लिए लें प्रोटीन और कैलोरी का सहारा

मामले से जुड़े जानकार बताते है कि अगर आपका शरीर कोरोना से लड़ने में कमजोर साबित हो रहा है तो ऐसे में आपको इससे बचने के लिए प्रोटीन और कैलोरी का सहारा लेना चाहिए। शरीर को प्रोटीन देने के लिए आप अंडे, मछली, टॉफू और दाल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कैलोरी के कमी के लिए आप एवोकाडो, चीज़, ऑमलेट जैसी चीजों का सहारा ले सकते हैं। केला, नट, बटर, बीज और फलीदार सब्जियों का इस्तेमाल वो लोग कर सकते हैं जिन्हें अकसर भूक कम लगने की शिकायत होती है। 

फ्रोजन फूड का भी कर सकते हैं सेवन

बता दें कि इस कोरोना काल में आप सब्जि लेने के लिए बाजार न जाएं। आपके फ्रिज में पड़ा फ्रोजन फूड भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते है कि फ्रोजन फूड आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है और यह कोरोना जैसे वायरस से भी लड़ने का ताकत देता है। ऐसे में फ्रोजन फूड आपके इम्यूनिटी सिस्टम के लिए कारगर साबित हो सकता है।

स्वाद और सुगंध ने मिलने पर करें मसालों का इस्तेमाल

अकसर कोरोना रोगी स्वाद और सुगंध न मिलने की शिकायत करते हैं। ऐसे में जब आप मसालों का अच्छे से उपयोग करेंगे तो आपकी स्वाद और सुगंध न मिलने की शिकायत भी दूर हो जाएगी। एक्सपर्ट का कहना है लहसुन, अदरक और काली मिर्च जैसी चीजें आपके स्वाद और सुगंध को सुधारती हैं जिससे आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम पर भी सही से ध्यान कर सकते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :विंटर फिटनेसहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूडविंटरसर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब